पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है? जानें बचाव

Which Vitamin Deficiency Causes Pyria: पायरिया की समस्या शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण भी हो सकती है, जानें इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है? जानें बचाव


Which Vitamin Deficiency Causes Pyria: दांत और मुंह की सही साफ-सफाई न करने की वजह से पायरिया की समस्या होती है। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया साफ-सफाई की कमी के कारण दांत और मसूड़ों को नुकसान पहुंचाने लगती है। पायरिया की समस्या के कारण दांत सड़ने लगते हैं और इसकी वजह से कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पायरिया की बीमारी में मरीज को गंभीर ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल पायरिया एक तरह का इन्फेक्शन है, जो किसी भी उम्र में हो सकता है। पायरिया को पीरियोडोंटाइटिस (Pyria in Hindi) भी कहा जाता है। वैसे तो पायरिया की समस्या के पीछे खराब ओरल हेल्थ को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण भी पायरिया की समस्या का खतरा रहता है। इस लेख में आइए विस्तार से जानते हैं किस विटामिन की कमी के कारण पायरिया की समस्या होती है?

पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है?- Which Vitamin Deficiency Causes Pyria?

शरीर में विटामिन की कमी के कारण कई बीमारियों का खतरा रहता है। विटामिन की कमी आपके ओरल हेल्थ को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। पायरिया रोग भी आपके शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण हो सकता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि पायरिया की समस्या शरीर में इन विटामिन की कमी से हो सकता है-

Which Vitamin Deficiency Causes Pyria

इसे भी पढ़ें: पायरिया रोग में नहीं काम आ रही दवा? इन घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर कुछ ही दिनों में पाएं राहत

1. विटामिन बी 12 की कमी

शरीर में विटामिन ई 12 की कमी के कारण आपको पायरिया की बीमारी का खतरा रहता है। विटामिन बी 12 आपके मसूड़ों और दांत को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। लंबे समय तक शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने से आप इस समस्या के शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है और पायरिया इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से बचने के लिए आपको डाइट में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस और मछली आदि को शामिल करना चाहिए।

2. विटामिन सी की कमी

शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण भी आपको पायरिया की समस्या हो सकती है। दरअसल शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और इसकी वजह से दांतों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। शरीर में विटामिन सी की कमी से बचने के लिए खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, अंगूर आदि का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: दांतों में पायरिया होने पर रोक दें इन 6 फूड्स का सेवन, जानें क्या खाने से मिलेगा फायदा

3. विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी आपको हड्डियों और दांत के लिए काफी गंभीर मानी जाती है। विटामिन डी की कमी के कारण पायरिया का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से बचने के लिए आपको कुछ देर धूप में टहलना चाहिए और डाइट में सैल्मन और टूना फिश, मांस, अंडा, दूध आदि का सेवन करना चाहिए।

पायरिया से बचाव के टिप्स- How to Prevent Pyria in Teeth?

पायरिया की समस्या से बचने के लिए आपको ओरल हेल्थ का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा नियमित ढंग से मुंह की साफ-सफाई जरूर करें। दांत और मसूड़ों पर प्लाक न जमा होने दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा पायरिया रोग से बचने के लिए डाइट में विटामिन बी 12, विटामिन सी और विटामिन डी से युक्त फूड्स का सेवन जरूर करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

क्या आपको भी हर समय आती है नींद? जानें ज्यादा नींद आना किस बीमारी का लक्षण है

Disclaimer