शरीर को फिट और हेल्दी बनाये रखने के लिए स्वस्थ और संतुलित आहार की जरूरत होती है। अगर आप शरीर की सेहत के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करते हैं तो इसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। जिस तरह से शरीर की संपूर्ण सेहत के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ठीक उसी प्रकार दांतों और ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए भी खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। जब हम किसी भी चीज का सेवन करते हैं तो सबसे पहले उसका सामना हमारे दांतों और मुहं से होता है। इसलिए दांत और ओरल हाईजीन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दांतों और मसूढ़ों में होने वाली सबसे कॉमन बीमारी पायरिया है। इस बीमारी में दांतों में दर्द, मसूढ़ों में सूजन और सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं होती हैं। पायरिया की समस्या में इंसान के मुहं से बदबू आने लगती है जिसकी वजह से कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। मुहं की ठीक ढंग से साफ-सफाई न करने की वजह से पायरिया की समस्या (Pyorrhea or Pyria) सबसे ज्यादा होती है।
पायरिया की समस्या मुहं की ठीक ढंग से साफ-सफाई न करने की वजह से तो होती ही है लेकिन इसका एक और सबसे बड़ा कारण हमारा असंतुलित खानपान भी है। दांतों के लिए फायदेमंद न माने जाने वाले खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से भी पायरिया की समस्या होती है। जब आप स्टार्चयुक्त या शर्करायुक्त खाद्य पदार्थ का अधिक सेवन करते हैं तो इसकी वजह से तमाम बैक्टीरिया भी आपके मुहं में प्रवेश कर जाते हैं। यही बैक्टीरिया बाद में मुहं और दांतों से जुड़ी बीमारियों का कारण भी बनते हैं। पायरिया की समस्या में खानपान का विशेष ध्यान (Pyorrhea or Pyria Diet Tips) रखने से काफी हद तक फायदा मिलता है। अगर पायरिया के रोकथाम के प्रयास समय रहते न किये गए तो इसकी वजह से आपके दांत टूट सकते हैं और कई अन्य गंभीर स्थितियां पैदा हो सकती है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि पायरिया की समस्या में कुछ चीजों का सेवन आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है, आइये जानते हैं इनके बारे में।
(Image Source - Freepik.com)
पायरिया की समस्या में न करें इन चीजों का सेवन (Foods to Avoid With Pyorrhea or Pyria)
पायरिया मसूढ़ों और दांतों में होने वाली सबसे आम समस्या है। कई तरह के बैक्टीरिया और इंफेक्शन की वजह से सबसे पहले यह समस्या मसूढ़ों को अपनी चपेट में लेती है। मसूढ़ों में इंफेक्शन फैलने के बाद यह धीरे-धीरे दांतों और फिर दांत की हड्डियों तक फैल जाता है। इस समस्या में चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए। जीवाणुओं के मसूढ़ों में पहुंचने से सबसे पहले मसूढ़ों में सूजान पैदा होती है और फिर ये खराब होने लगते हैं। समस्या धीरे-धीरे बढ़ते हुए पूरे दांतों को खराब कर देती है। इस समस्या में ओरल हाईजीन का ध्यान रखने के साथ-साथ खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर आप दांतों के लिए नुकसानदायक माने जाने वाले खाद्य पदार्थों का लगातार सेवन कर रहे हैं तो इसकी वजह से आपको आगे चलकर गंभीर दिक्कतें हो सकती है। पायरिया की समस्या में इन चीजों के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
1. शुगर की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन (Sugary Foods)
शुगर की अधिकता वाले रेडीमेड फूड्स का सेवन पायरिया की समस्या में बहुत नुकसानदायक होता है। कैंडी या टॉफी जिनमें एसिड और एक्स्ट्रा शुगर मिलाये जाते हैं दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपके दांतों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और बाद में यही दांतों के सड़न की समस्या का कारण बनते हैं। इसलिए पायरिया की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को इनके सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : चाय पीने के नुकसानों से बचना है तो, Luke Coutinho से जानें चाय बनाने का हेल्दी तरीका
2. एसिडिक फूड्स का सेवन (Acidic Foods)
एसिड की अधिकता वाले फूड्स का सेवन भी आपके दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। कुछ लोगों का यह मानना होता है कि खट्टे और एसिड की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ जैसे नींबू आदि को सीधे चूसने से दांतों को फायदा मिलता है लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अगर आप अम्लीय फूड्स और फलों का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इनके सेवन के बाद दांतों की सफाई अच्छी तरह से की जाए। संतरा, नींबू और अंगूर जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बाद दांतों को तुरंत अच्छी तरह से साफ जरूर करें।
इसे भी पढ़ें : बुखार होने पर न खाएं ये 6 फूड्स, कमजोर कर सकते हैं आपकी इम्यूनिटी और बढ़ा सकते हैं परेशानी
3. साइट्रस की मात्रा वाले जूस (Citrus Fruit Juices)
साइट्रस भी एक प्रकार का एसिड है जो खट्टे और रसीले फलों में अधिक पाया जाता है। इसका सेवन दांतों के लिए बहुत फायदेमंद नहीं होता है। पायरिया की समस्या में ऐसे फलों के जूस का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप इन फलों के जूस का सेवन करना चाहते हैं तो आप इनका सेवन भोजन के समस्या या नाश्ते के समय करें और उसके बाद अपने मुहं और दांतों की अच्छी तरह से सफाई जरूर करें। अगर आप इनका सेवन अकेले करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इन जूस को पीने के बाद दांतों को अच्छी तरफ से साफ करें।
इसे भी पढ़ें : ABC जूस का सेवन सेहत के लिए है वरदान, जानें क्या है ये और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका
4. शराब का सेवन (Consuming Alcohol With Pyria)
शराब का सेवन तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता ही है लेकिन जब आप इसका सेवन पायरिया की समस्या में करते हैं तो इसकी वजह से आपकी दांतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। शराब पीने के बाद मुहं के सूखने की समस्या होती है और ऐसे में आपके मुहं में लार की कमी होती है जिसकी वजह से दांतों की सड़न, मसूढ़ों में सूजन और इंफेक्शन जैसी समस्याएं होती हैं। पायरिया की समस्या में ये समस्याएं और तेजी से बढ़ने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें : रोजाना एक ग्लास दूध पीने से दांत और हड्डी रहते हैं मजबूत, मिलते हैं कई फायदे
5. स्टार्च की अधिक मात्रा वाले फूड्स का सेवन (High Starch Foods)
स्टार्चयुक्त फूड्स का सेवन दांतों और मसूढ़ों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। जब आप हाई स्टार्च वाले फूड्स का सेवन करते हैं तो इसकी वजह हमारे इनेमल डीकैल्सीफाइड होने लगते हैं। स्टार्च युक्त फूड्स जैसे आलू के चिप्स, ब्रेड, पिज्जा, पास्ता और बर्गर आदि के टुकड़े हमारी दांतों के बीच में फंस जाते हैं और बाद में इनकी वजह से दांतों में सड़न की समस्या होने लगती है। इसलिए पायरिया की समस्या में फास्ट फूड्स और स्टार्च की अधिक मात्रा वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : पायरिया के लक्षण हैं मसूड़ों में सूजन, खून आना और मुंह की दुर्गंध- जानिए इसके आयुर्वेदिक उपचार
6. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Carbonated Drinks)
पायरिया की समस्या में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन बहुत खतरनाक होता है। इसका अधिक सेवन करने से दांतों और मसूढ़ों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से आपके दांतों में मेथामफेटामाइन और क्रैक कोकीन पहुंचते हैं जो दांतों और ओरल हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक माने जाते हैं। इसके आलावा इसमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है जिसका सेवन दांतों के लिए विशेषकर पायरिया की समस्या में बहुत हानिकारक होता है।
पायरिया की समस्या में इन चीजों का सेवन फायदेमंद (Pyorrhea or Pyria Diet Tips)
पायरिया की समस्या में इन खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
1. प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से दांतों और मसूढ़ों की सेहत ठीक रहती है। प्रोबायोटिक्स को मसूड़े की सूजन को कम करने के लिए और मुंह में अच्छे बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद माना जाता है।
2. ओमेगा -3 की पर्याप्त मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पायरिया और दांतों से जुड़ी कई समस्या में फायदा मिलता है।
3. ग्रीन टी में कैटेचिन का उच्च स्तर होता है जो मसूढ़ों की बीमारियों से लड़ने के लिए उपयोगी होता है।
4. पायरिया की समस्या में लाल और हरी शिमला मिर्च का सेवन फायदेमंद होता है।
5. इसके अलावा आप कैल्शियम और मिनरल्स की अच्छी मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन रोजाना कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मुंह या दांत की सर्जरी के बाद क्या खाएं और क्या नहीं, जानें डॉक्टर से
दांत और मसूढ़ों से जुड़ी बीमारियां ओरल हाईजीन का ठीक ढंग से ध्यान न देने की वजह से होती हैं। पायरिया जैसी बीमारी का सबसे बड़ा कारण मुहं और दांतों की सही तरीके से साफ-सफाई न करना है। इस समस्या से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने दांतों की अच्छी तरह से सफाई जरूर करें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi