सोडा पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। इसके सेवन से दिल की बीमारियां जैसे स्ट्रोक और कोलोरेक्टल कैंसर और अन्य जान जोखिम में डालने वाली स्थितियों का खतरा होता है। साथ ही इससे वजन बढ़ने की भी संभावना होती है, क्योंकि इसमें शक्कर की मात्रा बहुत होती है। जिससे डायबिटीज होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
इसमें कोई पोषण तत्व नहीं होते इसके बावजूद सोडे का सेवन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके खतरों को देखते हुए हम आपको सलाह देंगे कि आप सोडे का सेवन छोड़ें और नीचे दिए कुछ अन्य विकल्पों पर नजर डालें जो कि आपके सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और आपको स्वाद से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा।
फ्लेवर्ड वॉटर (Infuse Your Water With Delicious Flavor)
आजकल फ्लेवर्ड वॉटर बेहद चलन में है। लेकिन इनमें भी शक्कर और आर्टिफिशियल स्वीटनर वाले ऑप्शन मौजूद होते हैं। आप नैचुरल फ्लेवर वाले ऑप्शन तलाशें। क्योंकि यह हेल्दी होते हैं। फ्लेवर्ड वॉटर में अपने पसंदीदा फल, सब्जियां, नींबू, संतरे, तरबूज, ककड़ी, पुदीना आदि कुछ भी मिला सकते हैं। फिर इसमें ठंडा पानी मिला दें और आपका फ्लेवर्ड ड्रिंक तैयार है। आप फलों के टुकड़ों को आइस क्यूब ट्रे में रखें और उसमें पानी भर कर फ्रीज कर दें। फिर इन्हें ठंडे पानी में डालकर पिएं और तरोताजा महसूस करें।
इसे भी पढ़ें: 35 साल की सोडा ड्रिंक्स पीने की लत छोड़ने पर इस आदमी के शरीर और सेहत में कैसे आया बदलाव?
टॉप स्टोरीज़
ग्रीन टी (Go Natural With Green Tea, Hot or Iced)
कई रिसर्च में खुलासा हो चुका है कि ग्रीन टी का सेवन कई तरह के कैंसर, दिल की बीमारियां, मोटापा, लिवर की परेशानी और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बिमारियों के खतरे को कम करती है। साथ ही ग्रीन टी कैलोरी फ्री होती है और इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। यह कई वैरायटी में उपलब्ध होती है। आप इसे गर्म या ठंडे दोनों प्रकार से पी सकते हैं। अगर आप इसे थोड़ा मीठा बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं।
सब्जियों का जूस (Add Juice to Seltzer and You've Got 'Jeltzer')
वेजिटेबल जूस भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। सब्जियों के जूस का फायदा ये है कि यह जल्दी बन जाता है, साथ ही इसमें कैलोरी भी बेहद कम होती है। आपको कई सारी सब्जियों का पोषण मिल जाता है वो भी बिना फाइबर के। इनमें अन्य फलों के जूस के मुकाबले कम शक्कर होती है। लेकिन इनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है जैसे 1 कप टोमेटो जूस में तकरीबन 629 मिलीग्राम सोडियम होता है। इसलिए ऐसे ऑप्शन चुनें जिनमें सोडियम की मात्रा कम हो। अनार का रस और अंगूर का रस एंटीऑक्सिडेंट के स्रोत हैं जो आपके मस्तिष्क और रक्त वाहिकाओं की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं।
सोया मिल्क (Consider Soy Milk)
कई लोग लैक्टोज पचा नहीं पाते और इस वजह से वह दूध से बने प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए सोया मिल्क बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें बादाम और वैनिला का ऑप्शन भी मिलते हैं। इसमें आप कम फैट वाले और बिना शुगर के ऑप्शन भी तलाश सकते हैं। इसमें न्यूट्रीएंट्स जैसे कैल्शियम और विटामिन डी होता है।
इसे भी पढ़ें: बढ़ते पेट को कम करने के लिए आजमाएं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स, 7 दिन में दिखेगा असर
कॉफी (Have a Cup of Coffee)
कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि कम मात्रा में कॉफ़ी पीने से शरीर को फायदे होते हैं। कॉफ़ी पीने वालों में दिल की बीमारियों, प्रोस्टेट कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर के खतरे अपेक्षाक्रत कम होते हैं। साथ ही कॉफ़ी में मौजूद कैफीन मेंटल अलर्टनेस और फिजिकल परफॉरमेंस को बढ़ावा देती है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi