पायरिया की समस्या में कारगर होती है हल्दी, जानें इस्तेमाल करने के तरीके

दांतों में दर्द की दर्द या सूजन पायरिया का संकेत हो सकता है। आगे जानते हैं हल्दी से पायरिया के समस्या को कैसे दूर करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पायरिया की समस्या में कारगर होती है हल्दी, जानें इस्तेमाल करने के तरीके


हम अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज और हेल्दी हाइफस्टाइल को मेंटेन करते हैं। लेकिन, इन्हीं सब में अधिकतर लोग दांतों की हेल्थ और हाइजिन को अनदेखा कर जाते हैं। जबकि, सेहतमंद रहने के लिए भोजन का सही तरह से चबाना भी बेहद जरूरी है। लेकिन, दांतों की देखभाल न करने के चलते आपको दांतों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दांतों के कमजोर होने पर आपको पानी पीने में भी परेशानी या दर्द का अहसास हो सकता है। इस लेख में हम आपको पायरिया की समस्या के बारे में बताने जा रहे हैं। दांतों की सफाई न कर पाने की वजह से बैक्टीरिया हो सकते हैं, यह पायरिया का एक मुख्य कारण माना जाता है। पायरिया में व्यक्ति को मुंह से खून आना, बदबू आना, खाने को चबाने में दर्द होना, मसूड़ों में सूजन व दांतों के हिलने की समस्या हो सकती है। आगे जानते हैं पायरिया की समस्या क्यों होती है और हल्दी से इस समस्या से कैसे बचाव किया जा सकता है।  

पायरिया में हल्दी के फायदे - Turmeric Benefits In Pyria In Hindi 

पायरिया मसूड़ों का संक्रमण होता है, जो दांतों को सपोर्ट करने वाले मुलायम टिश्यू और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर, इसका इलाज न किया जाए तो इससे दांत खराब हो सकते हैं। लेकिन, हल्दी के उपयोग से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आगे जानते हैं इसके फायदे।

घाव को भरना 

हल्दी से पायरिया के दौरान मसूड़ों के घाव को भरने में मदद मिलती है। साथ ही, डैमेज टिश्यू और स्किन को तेजी से ठीक किया जा सकता है। हल्दी पायरिया की समस्या को बढ़ने से रोकने में भी मदद करती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर 

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पायरिया के बैक्टीरिया को बढ़ा सकते हैं, जिससे बैक्टीरिया टिश्यू को तेजी से डैमेज कर सकते हैं। टिश्यू के डैमेज होने से मसूडों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है। ऐसे में हल्दी में मौजूद करक्यूमिन फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होता हैं। 

tumeric benefits of pyria

प्रतिरक्षा प्रणाली को करें बेहतर 

मसूड़ों के साथ ही शरीर को संक्रमित करने वाले अन्य बैक्टीरिया से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद आवश्यकत होता है। हल्दी इम्यूनोमॉड्यूलेटरी की तरह कार्य करती है। इसका अर्थ है कि हल्दी इम्यूम सिस्टम को सपोर्ट करती है और संक्रमण की संभावना को कम करती है। 

पायरिया में हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें - How To Use Turmeric In Pyria In Hindi 

हल्दी का माउथवॉश

गर्म पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर आप इसे माउथवॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटीर गुण पायरिया की समस्या में फायदेमंद होती है। आप इस पानी से दिन में दो बार गरारे कर सकते हैं। 

हल्दी का टूथपेस्ट

हल्दी पाउडर को नारियल तेल और बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर आप दांत साफ कर सकते हैं। यह हल्दी टूथपेस्ट पायरिया सहित कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। यह टूथपेस्ट दांतों के बैक्टीरिया को साफ करने में भी सहायक होता है। साथ ही, सजून को कम करता है।

हल्दी से मसूड़ों की मालिश

पायरिया में होने वाली सूजन को कम करने के लिए आप हल्दी और सरसों के तेल से मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं। इससे सूजन में आराम मिलता है। साथ ही, बैक्टीरियल इंफेक्शन तेजी से दूर होता है। मसाज के बाद करीब 2 से 5 मिनट तक हल्दी को दांतों या मसूड़ों पर लगा रहने दें। 

हल्दी वाली चाय

पायरिया में मसूड़ों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप हल्दी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में करीब एक चुटकी हल्दी को उबाल कर चाय की तरह पिएं। इससे मुंह का इंफेक्शन कम होता है और पायरिया का जोखिम कम होता है। 

इसे भी पढ़ें : बच्चों के दांतों के रंग में बदलाव क्यों होता है? जानें इसके कारण

पायरिया आपके मसूड़ों को प्रभावित कर सकता है। इसमें आपको दांतों में तेज दर्द होता है। कई बार तो आपको मुंह को हिलाने में भी परेशानी हो सकती है। अगर, दर्द या सूजन ज्यादा है, तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत दांतों के डॉक्टर से संपर्क करें। हल्दी के इस्तेमाल से आप दांतों की कई समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। 

Read Next

पुरुष मांसपेशियों का तनाव कम करने के लिए इस तरह करें मसाज, जल्दी मिलेगा आराम

Disclaimer