हल्दी का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। हल्दी के उपयोग से आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। अगर, आप ब्लड शुगर और शरीर की सूजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप सुबह के समय हल्के गुनगुने पानी में हल्दी और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें करक्यूमिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसे आप डाइट में शामिल कर कई समस्याओं को घर बैठे दूर कर सकते हैं। आगे डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि कच्ची हल्दी का पानी और चीया सीड्स साथ में लेने से क्या फायदे मिलते हैं।
हल्दी के पानी में चिया सीड्स मिलाकर खाने के फायदे - Raw Turmeric Water And Chia Seeds Health Benefits In Hindi
वजन को कम करें - Weight loss
चिया सीड्स और कच्ची हल्दी की ड्रिंक से आपकी भूख शांत होती है। इससे आपके बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। दरअसल, चीया सीड्स में फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। यह आपकी भूख को शांत करने का काम करते हैं। इससे कैलोरी कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
ओमेगा -3 फैटी एसिड
चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का प्लांट बेस्ड सोर्स माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करता है और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड नसों की कमजोरी को दूर करने में भी सहायक होता है।
पाचन क्रिया को बनाएं मजबूत
चिया सीड्स और हल्दी दोनों ही पाचन क्रिया के लिए सहायक होते हैं। चिया सीड्स में मौजूद हाई फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। इसके डाइट में शामिल करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। वहीं कच्ची हल्दी पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, सूजन, अपच और गैस आदि को कम करने में मदद करती है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या नहीं होती है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करें
हल्दी और चिया सीड्स को पानी में मिलाकर पीने से इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही, व्यक्ति का वजन भी नियंत्रित रहता है, जिससे डायबिटीज का जोखिम कम होता है।
एंटी इंफ्लेमेटरी गुण
हल्दी में करक्यूमिन होता है, यह कंपाउंड सूजनरोधी प्रभावों के लिए जाना जाता है। पुरानी सूजन को मोटापे और मेटाबॉलिज्म संबंधी डिसऑर्डर से जोड़ा गया है। हल्दी को पानी में मिलाकर पीने से सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही, घाव व चोट को भी ठीक किया जा सकता है।
हल्दी और चीया सीड्स की ड्रिंक कैसे बनाएं? - How to make Raw Turmeric Chia Seeds drink In Hindi
- आप करीब तीन कप पानी को गैस पर उबालें।
- इसके बाद इसमें करीब एक टुकड़ा हल्दी को कद्दूकस में ग्रेट कर लें।
- इसके बाद इसे पानी में उबालें।
- करीब 5 मिनट उबालने के बाद आप गैस बंद कर दें।
- जब पानी हल्का गुनगुना हो तब आप इसमें करीब एक चम्मच चीया सीड्स मिला दें।
- अब इसमें शहद और नींबू का रस मिला दें।
- इसके बाद आप अपनी इच्छानुसार इस ड्रिंक को पिएं।
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं शीशम के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका
इस ड्रिंक को आप सुबह के समय खाली पेट पी सकते हैं। खाली पेट इसे पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जिन महिलाओं को पीरियड्स से संबंधित समस्या होती है उनको हल्दी का पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी हो सकती है।