चक्कर आना या सिर घूमने की समस्या को अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो आपको कई गंभीर परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कई लोगों को खड़े होने या चलने पर चक्कर आने की समस्या होती है। वैसे तो चक्कर आने के लिए कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। लेकिन शरीर में कुछ पोषक तत्वों और विटामिन्स की कमी के कारण भी चक्कर आने की समस्या हो सकती है। चक्कर आने या सिर घूमने की समस्या की वजह से आपको इंजरी भी हो सकती है। दरअसल शरीर में कमजोरी होने के कारण भी यह स्थिति पैदा होती है। कमजोरी होने का मतलब यह है कि आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी है। तो ऐसे में सवाल यह है कि किस विटामिन की कमी के कारण चक्कर आते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में।
किस विटामिन की कमी के कारण चक्कर आते हैं?- Which Vitamin Deficiency Causes Dizziness?
शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन्स की कमी के कारण आपको कामकाज करने में परेशानी, बेहोशी और चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में पोषण की कमी तेजी से बढ़ रही है। भागदौड़ भरी जीवनशैली की वजह से लोग सही समय पर संतुलित और पौष्टिक डाइट का पालन नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसे विटामिन्स हैं, जिनकी कमी होने पर आपको गंभीर समस्याएं होती हैं। कई शोध और रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण आपको चक्कर आने या सिर घूमने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिरदर्द और थकान किस विटामिन की कमी से होती है? जानें इनके स्रोत
शरीर में इन विटामिन्स की कमी के कारण चक्कर आते हैं-
टॉप स्टोरीज़
1. विटामिन बी 12 की कमी- Vitamin B12 Deficiency in Hindi
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण आपको चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन बी12 की कमी होना शाकाहारी लोगों में बहुत कॉमन है। विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको कमजोरी की समस्या होती है और इसकी वजह से कामकाज करते समय आपको चक्कर आ सकता है। इसकी वजह से आपको ध्यान लगाने में भी परेशानी होती है। विटामिन बी12 की कमी के कारण आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण नहीं हो पाता है और इसकी वजह से आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से चक्कर आना और सिर घूमने जैसी समस्या होती है।
2. विटामिन डी की कमी- Vitamin D Deficiency in Hindi
शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी चक्कर आने की समस्या होती है। विटामिन डी की कमी होने पर काम में मौजूद रिसेप्टर सही ढंग से काम नहीं कर पाते हैं और इसकी वजह से आपको वर्टिगो की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी के कारण आपके शरीर में कमजोरी होती है और कमजोरी की वजह से कामकाज करने में दिक्कत, संतुलन बनाने में परेशानी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
विटामिन बी 12 की कमी कैसे पूरा करें?
शरीर में विटामिन बी12 की कमी की कमी पूरा करने के लिए आपको डाइट में इसकी भरपूर मात्रा वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए। विटामिन बी12 की कमी पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में अंडे, मीट, दूध, दही और चीज को शामिल करें। गंभीर रूप से इस स्थिति का शिकार होने पर डॉक्टर आपको सप्लीमेंट लेने की सलाह भी दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से घबराहट होती है? जानें इनके सोर्स
विटामिन डी की कमी पूरा करने के उपाय?
विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए आप रोजाना कुछ समय धूप में जरूर रहें। इसके अलावा दूध, दही, पनीर, मक्खन, गाजर, फिश आदि का सेवन करना चाहिए। शरीर में गंभीर रूप से विटामिन डी की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)