Vitamin Deficiency Causes Burning Sensation: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा का सेवन बहुत जरूरी है। शरीर में विटामिन की कमी होने पर आपको कई तरह की समस्याएं और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। शरीर को संक्रमण से बचाने, बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स का सेवन बहुत जरूरी है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए अलग-अलग विटामिन की जरूरत होती है। शरीर में जलन और इरिटेशन होना भी विटामिन की कमी का लक्षण माना जाता है। हुन्की हमारे शरीर में विटामिन का उत्पादन प्राकृतिक रूप से नहीं होता है, इसलिए डाइट में विटामिन्स की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं शरीर में जलन किस विटामिन की कमी से होती है? इसे पूरा करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।
किस विटामिन की कमी से शरीर में जलन होती है?- Vitamin Deficiency Causes Burning Sensation in Hindi
शरीर में विटामिन की कमी के कारण कई समस्याएं होती हैं। एक शोध के मुताबिक शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण जलन की समस्या हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी की वजह से शरीर के उपरी हिस्से में जलन की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि यह स्थिति बेहद दुर्लभ है और ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती है। इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी के कारण आपको चिड़चिड़ापन या इरिटेशन की समस्या भी हो सकती है। इसके पीछे का कारण यह बताया जाता है कि विटामिन बी12 शरीर में होमोसिस्टीन नामक केमिकल्स को रिलीज करता है। इसकी वजह से आपको इरिटेशन की समस्या भी होती है। शरीर के उपरी हिस्से में जलन होने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, यह विटामिन बी12 की कमी का लक्षण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिरदर्द और थकान किस विटामिन की कमी से होती है? जानें इनके स्रोत
विटामिन बी12 की कमी के कारण- What Causes Vitamin B12 Deficiency in Hindi
शरीर में विटामिन बी12 की कमी बड़े और वयस्क लोगों में होने वाली एक आम समस्या है। डाइट में विटामिन बी12 की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स की कमी होने पर व्यक्ति इसका शिकार होता है। चूंकि शरीर में प्राकृतिक रूप से विटामिन बी12 का निर्माण नहीं होता है, इसलिए डाइट के माध्यम से ही इसकी कमी पूरा करना सही माना जाता है। डाइट के अलावा कई अन्य फैक्टर भी हैं, जिनकी वजह से शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के कारण भी आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी से पीड़ित लोगों में भी विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।
विटामिन बी 12 की कमी के लिए आहार- Vitamin B12 Foods in Hindi
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी पूरा करने के लिए आपको डाइट में अंडे, दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा विटामिन बी12 की पर्याप्त मात्रा रेड मीट, फिश, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स, मेवे आदि में पर्याप्त मात्रा में होती है। इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप शरीर में विटामिन बी12 की कमी पूरा कर सकते हैं। शरीर में गंभीर रूप से विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए और गंभीर स्थिति में विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी कम या नजर कमजोर किस विटामिन की कमी से होती है?
किसी भी पोषक तत्व का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको संतुलित मात्रा में ही विटामिन या अन्य पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। 14 साल की उम्र से अधिक वाले लोगों को रोजाना 2.4 MCG विटामिन बी12 का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। विटामिन बी12 का सप्लीमेंट लेने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)