Which Oil to Put in Navel: रात को सोते समय नाभि में तेल डालने की सलाह दी जाती है। नाभि में तेल डालने के कई फायदे बताए जाते हैं। नाभि में तेल डालने से स्किन ग्लोइंग बनती है, कब्ज से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही नाभि में तेल लगाने से पेट की अन्य समस्याओं से भी निजात मिल सकता है। लेकिन अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर नाभि में कौन-कौन सा तेल डालना (Which Oil to Apply on Belly Button) चाहिए।
तो चलिए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि नाभि में कौन-से तेल डालना चाहिए।
1. नारियल का तेल-Coconut Oil in Belly Button
आप नाभि पर नारियल का तेल अप्लाई कर सकते हैं। नाभि पर नारियल का तेल लगाने से त्वचा में निखार आता है। इससे पेट से संबंधित समस्याएं जैसे- दर्द, कब्ज और ऐंठन से छुटकारा (coconut Oil in Belly Button Benefits) मिलता है। साथ ही अपच, गैस और उल्टी से निजात मिल सकता है। अगर आप रोजाना नाभि पर नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे सेहत के साथ ही त्वचा को भी लाभ मिल सकता है।
2. जैतून का तेल-Olive Oil in Navel
आप नाभि पर जैतून का तेल भी लगा सकते हैं। जैतून का तेल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद (Olive Oil in Navel Benefits in Hindi) होता है। रोज रात को नाभि पर जैतून का तेल लगाने से कई लाभ मिल सकते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है, साथ ही माइंड भी रिलैक्स रहता है। रात को नाभि पर जैतून का तेल लगाने से आपके बाल भी मुलायम और लंबे बन सकते हैं। आप चाहें तो जैतून के तेल को अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पेट में गैस होने के क्या लक्षण होते हैं?
3. तिल का तेल-Sesame Oil in Navel
रात को सोते समय आप नाभि में तिल का तेल (Sesame Oil in Navel Benefits) भी लगा सकते हैं। तिल का तेल तासीर में गर्म होता है। इसे नाभि पर लगाने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। वात दोष शांत होता है और सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं तिल का तेल लगाने से इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए आप नाभि पर तिल का तेल लगा सकते हैं।
4. सरसों का तेल-Mustard Oil in Navel Benefits
सरसों का तेल संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। अधिकतर भारतीय घरों में सरसों का तेल इस्तेमाल भी किया जाता है। इसलिए अगर आप चाहें तो नाभि पर सरसों का तेल भी लगा सकते हैं। सरसों का तेल लगाने से त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिल सकता है। इसलिए आपको रात में सोते समय नाभि पर सरसों का तेल जरूर डालना चाहिए।
इसके अलावा आप नाभि पर शहद और घी भी लगा सकते हैं। शहद और घी नाभि पर लगाने से भी संपूर्ण लाभ मिल सकता है। इससे त्वचा में भी निखार आता है।
इसे भी पढ़ें- पेट की गंदगी को कैसे बाहर निकालें?
नाभि में तेल कब लगाएं-When to Apply Oil in Navel
नाभि में तेल लगाना हेल्थ के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप कई तरह के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को तेल लगाना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। आप रात को सोते समय नाभि में तेल लगा सकते हैं। इससे रातभर तेल नाभि आसानी से अवशोषित कर लेगा और स्वास्थ्य को सभी लाभ मिलेंगे। आप रात को नाभि पर किसी भी तेल की 2-3 बूंद डाल सकते हैं।
आपको बता दें कि नाभि पर तेल लगाना किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं है। इससे आपको सिर्फ कुछ फायदा मिल सकता है। लेकिन कोई भी तेल लगाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version