
Besan for Hair in Hindi: बेसन त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, बेसन को बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। बेसन बालों और स्कैल्प हेल्थ में सुधार कर सकता है। बेसन का इस्तेमाल करने से स्कैल्प से एक्सट्रा ऑयल निकल सकता है। बेसन बालों के रोमकूपों को मजबूत बनाता है और बालों के विकास में भी मदद करता है। अगर आप बालों पर बेसन का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे बाल घने और लंबे बन सकते हैं। इतना ही नहीं, बेसन बालों को झड़ने से रोक सकता है। बेसन नैचुरल कंडीशन का काम करता है, जिससे बाल मुलायम और कोमल बनते हैं। इसके अलावा, बेसन स्कैल्प से संबंधित परेशानियों को भी मिटा सकता है। आप बेसन को हेयर मास्क के रूप में लगा सकते हैं। जानें, बेसन में क्या मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए? (Besan me Kya Milakar Balo Par Lagana Chahiye)
बेसन में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं?- What to Mix with Besan for Hair in Hindi
1. बेसन और ऑलिव ऑयल
आप बेसन में ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन में ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इसमें आधा चम्मच बादाम पाउडर और एक विटामिन ई कैप्सूल ऑयल डालें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल मुलायम, कोमल और खूबसूरत बनेंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी। बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क को सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं।
2. बेसन और पानी
अगर आप अपने बालों पर बेसन लगाना चाहते हैं, तो सीधे पानी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 चम्मच बेसन लें। इसमें पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 10 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं। बेसन और पानी के पेस्ट को बालों पर लगाने से रूसी से छुटकारा मिलता है। साथ ही, ड्राई बालों की समस्या भी ठीक हो सकती है। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आप बेसन में गुलाब जल मिक्स करके लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बेसन से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं? जानें 5 तरीके जिनसे एकदम साफ हो जाएगी स्किन
3. बेसन और शहद
ड्राई और बेजान बालों को ठीक करने के लिए आप बेसन में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच बेसन लें। इसमें शहद और नारियल का तेल मिक्स करें। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप सप्ताह में 2-3 बार बेसन और शहद हेयर मास्क लगा सकते हैं। शहद बालों को मॉइश्चराइज करता है और बालों को नमी प्रदान करता है। इतना ही नहीं, बेसन और शहद का कॉम्बिनेशन स्कैल्प और बालों को साफ करने में भी मदद करता है।
4. बेसन और नारियल का तेल
आप बेसन में नारियल तेल मिक्स करके भी अपने बालों पर लगा सकते हैं। नारियल के तेल से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। इसके लिए आप 4-5 चम्मच बेसन लें। इसमें नारियल का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आप सप्ताह में 1-2 बार बालों पर बेसन और नारियल तेल हेयर मास्क को लगा सकते हैं। बेसन और नारियल तेल बालों को साफ करते हैं। साथ ही, बेसन और नारियल तेल को मिक्स करके लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखर उठेगी त्वचा
5. बेसन और दही
आप बेसन में दही मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। दही सेहत और त्चचा के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए आप 4-5 चम्मच बेसन में दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा। बाल सॉफ्ट और शाइनी बनेंगे। अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन है, तो बेसन और दही हेयर मास्क लगाना फायदेमंद हो सकता है।
आप बेसन में नारियल तेल, शहद, ऑलिव ऑयल, गुलाब जल और दही मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। इससे सिर और बालों की सफाई होगी। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी तेज होगी।