बेसन और शहद का फेस पैक दूर करता है त्वचा की ये 5 समस्याएं

Besan Honey Face Pack Benefits: चेहरे पर बेसन और शहद का फेस पैक लगाने से कई फायदे मिलते हैं, जानें इसे बनाने और लगाने का आसान तरीका।

 

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Feb 09, 2023 20:11 IST
बेसन और शहद का फेस पैक दूर करता है त्वचा की ये 5 समस्याएं

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Besan Honey Face Pack Benefits: बेसन और शहद, दोनों का ही प्रयोग हम सभी कई तरह से करते हैं। इनका सेवन से लेकर, त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे के रूप में काफी प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप दोनों का साथ में भी प्रयोग कर सकते हैं? बेसन और शहद का यह कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है, वहीं शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जिससे यह दोनों ही त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आप दोनों का साथ में चेहरे पर प्रयोग कैसे कर सकते हैं?

चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए आप बेसन और शहद का प्रयोग फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। यकीन यह फेस पैक बाजार में मौजूद कई केमिकल से भरपूर फेस पैक की छुट्टी कर सकता है। बस आपको इसे बनाने और प्रयोग का तरीका पता होना चाहिए। अगर आप भी त्वचा की आम समस्याओं से परेशान रहते हैं और एक प्राकृतिक फेस पैक ढूंढ रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको बेसन और शहद फेस पैक के फायदे, बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।

Besan Honey Face Pack Benefits In Hindi

बेसन और शहद फेस पैक के फायदे- Besan Honey Face Pack Benefits In Hindi

  1. ड्राई स्किन दूर करेगा: अगर आपकी त्वचा बहुत ड्राई रहती है, तो नियमित इस फेस पैक को लगाने से त्वचा में मॉइश्चर को लॉक करने में मदद मिलेगी और त्वचा मुलायम बनेगी।
  2. त्वचा जीवंत बनेगी: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से यह फेस पैक त्वचा की डेड स्किन से लड़ने में बहुत प्रभावी है। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी कम करता है।
  3. मुंहासे ठीक होंगे: अगर आप चेहरे के कील-मुंहासे से परेशान हैं, तो यह फेस पैक आपकी समस्या दूर करेगा।
  4. दाग-धब्बे साफ होंगे: मुंहासों और चोट या नाखून आदि के जिद्दी निशानों को साफ करने में यह फेस पैक बहुत लाभकारी है।
  5. त्वचा में ग्लो आता है: त्वचा पर टैनिंग, सनबर्न और पिगमेंटेशन के प्रभाव को कम करने और इनसे छुटकारा दिलाने में यह फेस पैक लाभकारी है। यह त्वचा की रंगत में सुधार करता है और त्वचा में ग्लो लाता है।

बेसन और शहद का फेस पैक कैसे बनाएं- How To Make Besan And Honey Face Pack In Hindi

बेसन और शहद फेस पैक बनाने के लिए आपको बस एक बाउल में 1-2 चम्मच बेसन लेना है, फिर इसमें आपको 1 चम्मच गुलाब जल और 1-2 चम्मच शहद मिलाना है। अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा हो गया है तो आप जरूरत के अनुसार गुलाब जल और भी मिला सकते हैं। आप चाहें तो इस फेस पैक में गुलाब जल के बजाए दूध का प्रयोग भी कर सकते हैं। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

इसे भी पढें: बेसन, हल्दी और दूध का फेस पैक लगाने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

बेसन और शहद फेस पैक कैसे लगाएं- How To Apply Besan And Honey Face Pack In Hindi

सबसे पहले आपको चेहरे को सादे पानी से धो कर तौलिए से थपथपाकर सुखा लेना है। फिर आपको चेहरे पर सामान्य फेस पैक की तरह चेहरे पर इस पेस्ट को अप्लाई करना है। 15-20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर छोड़ दें, जब यह सूख जाए तो चेहरा ठंडे पानी से धो लें। उसके बाद चेहरे पर एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। इस फेस पैक को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं, सप्ताह में 2 बार प्रयोग से चेहरे को अद्भुत लाभ मिलेंगे।

All Image Source: Freepik

Disclaimer