प्रेगनेंसी में मुंहासे होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

प्रेगनेंसी में चेहरे पर मुंहासे व अन्य समस्याएं होने लगती है। लेकिन घरेलू उपायों से आप चेहरे की परेशानियों को कम कर सकती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में मुंहासे होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी खूबसूरत त्वचा


प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में भ्रूण के विकास के दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोनल बदलावों की वजह से महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। उनको इस समय पीठ में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पेट में दर्द, उल्टी व जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही उनको त्वचा संबंधी समस्या होने लगती है। त्वचा संबंधी समस्याओं में कई महिलाओं को मुंहासे, काले दाग धब्बे और झाइयां होने लगती है। लेकिन इस समस्या को घरेलू उपायों को दूर किया जा सकता है। इस समय महिलाओं को हार्मोनल बदलाव की वजह से त्वचा में समस्याएं होती है। लेकिन जीवनशैली व डाइट में बदलाव करके इन परेशानियों को कम किया जा सकता है। इस लेख में आपको प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले मुंहासों को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से आप त्वचा की अन्य समस्याओं में भी निजात पा सकती हैं।  

प्रेगनेंसी में मुंहासों को दूर करने के घरेलू उपाय - Natural Remedies For Pregnancy Acne In Hindi

शहद से मुंहासों को करें ठीक  

शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग धब्बों और मुंहासों को दूर करने का कार्य करते हैं। शहद के नियमित इस्तेमाल से आप चेहरे के मुंहासों को दूर सकती हैं। शहद और गुलाब जल को लगाने से त्वचा का कालापन भी दूर होता है।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में कौन से टेस्ट कराना जरूरी है? 

acne during pregnancy

बेकिंग सोडा से करें मुंहासे दूर 

बेकिंग सोडा से मुंहासों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। बेकिंग सोडे के इस्तेमाल से त्वचा में होने वाले इंंफेक्शन को कम किया जा सकता है। बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासे तेजी से ठीक होते हैं। 

ऐलोवेरा से चेहरे की परेशानियां होती हैं दूर

ऐलोवेरा जेल से त्वचा की कई समस्याएं ठीक होती है। ऐलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। ऐलोवेरा जेल का उपयोग रात को सोने से पहले त्वचा पर करने से चेहरे के कील-मुंहासों व पिंपल्स कम होते हैं। साथ ही झाइयां दूर होती है।  

खट्टे फल से चेहरे को करें साफ

नींबू में अल्फा हाईड्रोक्सी एसिड होता है। नींबू को त्वचा पर लगाने से स्किन के पोर्स खुलते हैं और चेहरे की गंदगी साफ होती है। साथ ही खट्टे फल डेड स्किन को दूर करने में भी सहायक होते हैं। नींबू में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो उसे रोग मुक्त बनाते हैं। चेहरे के मुंहासों को ठीक करने के लिए आप नींबू के रस का उपयोग कर सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर अपनाएं ये 5 घेरलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत 

खीरा और ओटमिल से मुंहासों को करें दूर  

खीरा और ओटमिल से मुंहासों का इलाज किया जा सकता है। इन दोनों में ही त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। इन दोनों को एक सात मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर मुंहासों वाले हिस्से पर लगाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।  

इसके अलावा प्रेगनेंसी के समय में ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा घरेलू नुस्खों से आप त्वचा को बेहतर बना सकती हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट के हानिकारक कैमिकल्स त्वचा में समस्याएं उत्पन्न करने का मुख्य कारण होता है। इस दौरान आप पर्याप्त पानी पिएं इससे हार्मोनल बैलेंस होता है और त्वचा पर हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ते हैं।  

Read Next

ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये 5 होममेड स्क्रब, मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

Disclaimer