Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

बेसन, हल्दी और दूध का फेस पैक लगाने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

Besan Turmeric And Milk Face Pack Benefits In Hindi: चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में बेसन, हल्दी और दूध का फेस पैक बहुत लाभकारी है।   

Besan Turmeric And Milk Face Pack Benefits In Hindi: त्वचा को हेल्दी रखने और उसकी प्राकृतिक चमक बनाए रखने के लिए हम सभी तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। जिनमें फेस पैक सबसे आम हैं। लेकिन बाजार में मौजूद फेस पैक में कई तरह के केमिकल होते हैं, जो हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा हम देखते हैं कि ये फेस पैक सभी के लिए समान रूप से काम नहीं करते हैं, इनके प्रयोग से कुछ लोगों तो लाभ मिलते हैं, लेकिन कुछ लोगों इसके दुष्प्रभावों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग हर्बल फेस पैक खरीदते हैं, लेकिन उनमें भी सिर्फ हर्बल के नाम पर जड़ी-बूटियों के साथ कई तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं। ऐसे में आप अपने घर पर मौजूद कुछ सरल चीजों की मदद से एक नेचुरल फेस पैक तैयार कर सकते हैं? इनमें यूज होने वाले ज्यादातर सामग्रियां आपके किचन में आसानी से मिल जाती हैं। साथ ही घर पर बना फेस पैक न सिर्फ केमिकल फ्री होता है, बल्कि इनमें उपयोग की जाने वाली सभी सामग्रियां त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। इस लेख में हम आपके साथ घर पर त्वचा के लिए एक प्राकृतिक फेस पैक की रेसिपी शेयर कर रहे हैं।

Besan Turmeric And Milk Face Pack Benefits In Hindi

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए लगाएं बेसन हल्दी और दूध फेस पैक

तीनों ही बहुत सामग्रियां हम सभी के किचन का एक अहम हिस्सा हैं। साथ ही तीनों में ही त्वचा के लिए जरूरी कई पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं और बेसन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। वहीं दूध की बात करें तो यह लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है और त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। जब आप तीनों को एक साथ मिलाकर चेहरे पर फेस पैक के रूप में अप्लाई करते हैं तो इससे त्वचा को कई लाभ मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: आलू के रस से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगा डार्क स्पॉट्स से छुटकारा

बेसन हल्दी और दूध फेस पैक के फायदे- Besan Turmeric And Milk Face Pack Benefits

  1. ड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा और त्वचा मुलायम बनेगी
  2. इससे चेहरे की त्वचा टाइट होगी, जिससे एजिंग के लक्षण कम होंगे
  3. डेड स्किन साफ करने में यह फेस पैक बहुत लाभकारी है, यह त्वचा को जीवंत बनाता है
  4. मुंहासों को ठीक करने में यह फेस पैक लाभकारी है
  5. यह आपकी त्वचा की रंगत में सुधार करके, दाग-धब्बे, कालापन आदि साफ करता है और त्वचा में ग्लो लाता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लगाएं आलू और टमाटर का रस, मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

बेसन हल्दी और दूध फेस पैक कैसे बनाएं- How To Make Besan Turmeric And Milk Face Pack In Hindi

एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी और जरूरत के अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें, फिर इस मिश्रण को सामान्य फेस पैक की तरह चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद चेहरा धो लें।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और दही लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें लगाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 03, 2023 18:26 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content