चेहरे पर लगाएं आलू और टमाटर का रस, मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

Benefits Of Potato And Tomato Juice On Face: चेहरे पर आलू और टमाटर का रस लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलेंगे, जानें इसे चेहरे पर कैसे लगाएं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं आलू और टमाटर का रस, मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन


Benefits Of Potato And Tomato Juice On Face: आलू और टमाटर का रस त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यहां तक कि बहुत से लोगों के ब्यूटी रूटीन का यह एक अहम हिस्सा हैं। इसके अलावा यह त्वचा की कई समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खे के रूप में भी इनका प्रयोग करते हैं। टमाटर और आलू दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। जिससे यह यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी हैं। अक्सर लोग दोनों के ही रस का प्रयोग चेहरा साफ करने, फेस पैक या मास्क के रूप में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप दोनों को मिलाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! अगर आप नियमित चेहरे पर टमाटर और आलू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाएं तो यह आपको साफ और दमकती त्वचा पाने में मदद कर सकता है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि चेहरे पर इनका प्रयोग कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको चेहरे पर आलू और टमाटर का रस लगाने के फायदे, साथ ही चेहरे पर लगाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

imported/images/2023/February/01_Feb_2023/Benefits-Of-Potato-And-Tomato-Juice-On-Face-.jpg

चेहरे के लिए आलू और टमाटर का रस के फायदे- Benefits Of Potato And Tomato Juice For Face In Hindi

  1. बैक्टीरिया साफ होंगे: चेहरे पर पर नियमित इनके प्रयोग से चेहरे की गंदगी, बैक्टीरिया और फंगस साफ होती है, जिससे त्वचा में एलर्जी और कई समस्याओं से बचाव होता है।
  2. दाग-धब्बे साफ होंगे: जिन लोगों की त्वचा पर काले निशान, टैनिंग और पिगमेंटेशन आदि है, तो आलू और टमाटर का रस लगाने से उनकी समस्या दूर होगी।
  3. मुंहासे ठीक होंगे: त्वचा की डेड स्किन और अतिरिक्त तेल साफ करने में भी यह मिश्रण बहुत लाभकारी है। जो मुंहासों का कारण बनते हैं, इसके अलावा यह मुहांसों की सूजन को भी कम करते हैं और उनका सफाया करते हैं।
  4. एजिंग के लक्षण कम होते हैं: झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में भी यह लाभकारी है, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं और डेड स्किन साफ करते हैं। यह त्वचा में कसाव लाने में भी मददगार हैं।
  5. त्वचा मुलायम और कोमल बनती है: यह त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाता है और त्वचा को कोमल बनाता है।

इसे भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी और नारियल तेल फेस पैक लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे बनाएं

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर टमाटर और चीनी लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

आलू और टमाटर का रस चेहरे पर कैसे लगाएं- How To Apply Potato And Tomato On Face In Hindi

आप इनका प्रयोग चेहरे पर कई तरह से कर सकते हैं। आप 1-1 चम्मच दोनों का रस मिलाकर सीधे चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर इसे अपने फेस पैक या मास्क में डाल सकते हैं। आप टमाटर और आलू के रस में हल्दी, गुलाब जल या नींबू का रस आदि मिलाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके नियमित प्रयोग से चेहरे को कई फायदे मिलेंगे।

All Image Source: Freepik

Read Next

Vitamin C Deficiency: विटामिन सी की कमी होने पर चेहरे पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

Disclaimer