
What To Mix In Milk To Relieve Constipation: कब्ज की समस्या कई लोगों को काफी परेशान करती है। कब्ज रहने की वजह से वह न, तो ठीक से कुछ खा पाते है और न ही पेट ठीक से साफ होता है। कई बार मल इतना टाइट हो जाता है कि व्यक्ति को काफी दर्द भी महसूस होता है। कई लोग कब्ज को दूर करने के लिए कई तरह के दवाइयां और पाउडर आदि का सेवन करते है। लेकिन कई बार नियमित इनके उपयोग के बाद भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में कब्ज दूर करने के लिए दूध के साथ इन चीजों का सेवन किया जा सकता है। इन चीजों के सेवन से शरीर हेल्दी रहने के साथ कब्ज भी दूर होगी। ये चीजे नैचुरल तौर पर कब्ज को दूर करने के साथ पेट को साफ रखने में मदद करेगी। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
दूध और घी
दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। घी के साथ इसके सेवन से कब्ज दूर होगी और पेट भी स्वस्थ रहेगा। इन दोनों का सेवन करने के लिए रात को हल्के गर्म दूध में 1 चम्मच घी को डालकर मिक्स करें। अब इस दूध को पी लें। ये दूध पेट को साफ करने में मदद करेगा और और घी हड्डियों को मजबूत करेगा।
दूध और गुड़
दूध और गुड़ शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ पेट हेल्दी रहता है। कब्ज को दूर करने के लिए दूध में गुड़ को डालकर पीया जा सकता है। गुड़ पेट में गैस को नहीं बनने देता है। साथ ही पेट को साफ करने में मदद करता है। रात में गुनगुने दूध के साथ गुड़ का सेवन करें।
दूध और मुनक्का
दूध और मुनक्का शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में मुनक्का उबाल पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और शरीर का मेटाबोलिज्म तेज होता है। इन दोनों के सेवन से पेट साफ होता है और बॉवेल मूवमेंट भी सही होती है। मुनक्के में मौजूद फाइबर पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- ढीली स्किन को टाइट करने में मदद करेंगे सौंफ के बीज, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके
दूध और किशमिश
किशमिश में भी भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ कब्ज को दूर करने में मदद करती है। दूध में किशमिश को उबाल लें और रात को सोने से पहले इन दोनों का सेवन करें। ऐसा नियमित करने से पेट साफ होगा और मल भी मुलायम होगा।
दूध और चिया सीड्स
दूध और चिया सीड्स दोनों ही शरीर के लए बहुत फायदेमंद होता है। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट को साफ रखता है। इनका सेवन करने के लिए दूध में चिया सीड्स को मिलाकर सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखते है।
कब्ज दूर करने के लिए दूध में मिलाकर इन चीजों को खाया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik