Expert

कमजोर लिवर को मजबूत बनाने के लिए रोज खाएं ये 5 चीजें

What To Eat When Liver Is Weak: लिवर कमजोर होने पर फैटी लिवर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। जानें लिवर को मजबूत बनाने वाले फूड्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कमजोर लिवर को मजबूत बनाने के लिए रोज खाएं ये 5 चीजें


What To Eat When Liver Is Weak: लिवर शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है। यह पोषक तत्वों को अवशोषित, विटामिनों को संग्रहीत, पित्त बनाता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और मेटॉबोलिज्म को तेज करता हैं। लिवर हेल्दी रहने से कई तरह की बीमारियों से शरीर का बचाव होता है। कई बार लिवर कमजोर होने पर शरीर में सुस्ती के साथ थकान, कम भूख लगना, वजन घटना, शरीर में खुजली होना, एडिमा और उल्टी होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। कई बार व्यक्ति इन लक्षणों को आम समझकर अवॉयड कर देता हैं। लेकिन लगातार ऐसा करने से लिवर डैमेज होने के साथ कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जैसे लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर और  हेपेटाइटिस। लिवर कमजोर होने पर डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके लिवर को मजबूत बनाया जा सकता हैं। यह फूड्स लिवर को मजबूत करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करते हैं। जिससे लिवर की गंदगी भी आसानी से साफ होती हैं। कमजोर लिवर होने पर क्या खाना चाहिए। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

 खट्टे फल

लिवर को हेल्दी रखने के लिए खट्टे फलों का सेवन किया जा सकता है। इन फलों को खाने से लिवर डिटॉक्स होने के साथ कई बीमरियां दूर होती हैं। लिवर कमजोर होने पर नींबू, संतरा, मौसंबी और कीवी को डाइट में शामिल करें। इन फलों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं।

लहसुन

लहसुन शरीर के कई बीमारियां को दूर करता है। इसमें मौजूद सल्फर इंजाइम लिवर को बीमारियों से बचाता हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर लीवर को मजबूत बनाता है। लहसुन का सेवन करने के लिए इसको सब्जी में डालकर खाया जा सकता है।

garlic

दलिया

दलिया के सेवन से भी कमजोर लिवर को मजबूत बनाया जा सकता है। यह पचाने में काफी आसान होने के साथ वजन को भी कंट्रोल में रखता है। दलिया इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ फैटी लिवर की समस्या को दूर करता है। दलिया को डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, इंफेक्शन से होगा बचाव

ग्रीन टी

ग्रीन टी शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। कमजोर लिवर को मजबूत बनाने के लिए दिन में 1 बार ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी पीने से विषाक्त पदार्थ बाहर होते है मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। ग्रीन टी के सेवन से हानिकारक प्रभाव से लिवर का बचाव होता है।

हल्दी

हल्दी कमजोर लिवर को मजबूत बनाती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ लिवर हेल्दी रहता है। हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर को मजबूत बनाने के साथ वजन को भी कंट्रोल में रखते हैं। हल्दी का सेवन करने के लिए रोजाना खाने में इसका उपयोग करें।

कमजोर लिवर को मजबूत बनाने के लिए इन फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

मानसून में फ्लू होने पर नहीं खाने चाहिए ये 3 फूड्स, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान

Disclaimer