नहाए खाए के साथ आज से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ पूजा का व्रत हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। छठ पूजा (Chhath Puja Vrat 2024) के व्रत में सूर्य देवता और उनकी पत्नी उषा देवी की पूजा की जाती है। छठ पूजा का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक शुद्धि के संदर्भ में भी है। छठ पूजा के व्रत में सुहागिन महिलाएं 36 घंटे का उपवास रखती हैं। व्रत के दौरान किसी भी प्रकार के भोजन और पानी पीने की मनाही होती है। इसके साथ ही, छठ व्रत के दौरान व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ विशेष प्रकार के नियमों का पालन करना होता है।
छठ व्रत में 36 घंटों को निर्जला उपवास रखा जाता है, इसलिए व्रत खोलते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। छठ व्रत को खोलते समय इन बातों पर गौर न किया जाए, तो व्रत (Chhath Puja Vrat 2024) रखने वाली महिलाओं की तबीयत बिगड़ सकती है। छठ का व्रत खोलते समय क्या खाना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए, इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने फरीदाबाद स्थित मेट्रो हॉस्पिटल वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विशाल खुराना से बात की।
इसे भी पढ़ेंः रोज खाना खाने के बाद पिएं हींग का पानी, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
छठ का व्रत खोलते समय क्या खाएं?- What to eat while breaking the fast of Chhath?
1. ठंडा पानी
व्रत खोलने के बाद सबसे पहले ठंडा पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में ताजगी आती है और ऊर्जा मिलती है। 36 घंटों का व्रत खोलने के बाद पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलने भी मदद मिलती है।
2. सत्तू
सत्तू का सेवन छठ का व्रत (Chhath Puja Vrat 2024) खोलने के समय बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडक दिलाता है। छठ का व्रत खोलते समय चने या ज्वार का सत्तू का सेवन करने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। सत्तू का सेवन करने से व्रत के दौरान होने वाली थकान भी कम होती है।
इसे भी पढ़ेंः लिवर को हेल्दी रखते हैं ये 10 फूड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
3. फल और मेवे
व्रत खोलने के समय हल्के फल जैसे केले, सेब और संतरे खाए जा सकते हैं। इसके अलावा, सूखे मेवे जैसे बादाम, पिस्ता, और किशमिश का सेवन भी फायदेमंद होता है। फल और मेवे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं।
4. कद्दू, आलू या शकरकंदी
व्रत के बाद कद्दू, आलू या शकरकंदी का सेवन करना फायदेमंद रहता है। कद्दू, आलू और शकरकंदी को पचाने में आसानी होती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में छठ का व्रत रख सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
छठ का व्रत खोलते समय क्या नहीं खाना चाहिए?- What should not be eaten while breaking the fast of Chhath?
1. तला हुआ भोजन
व्रत खोलने के बाद तले हुए, चटपटे या भारी भोजन से बचना चाहिए। इससे पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
2. मांसाहार
छठ पूजा के दौरान मांसाहार का सेवन करना पूरी तरह से वर्जित होता है। छठ का व्रत खोलने के बाद भी मांसाहार का सेवन करने से बचना चाहिए। मांसाहार जैसे कि चिकन, मटन और मछली का सेवन करने से पेट में दर्द और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
3. मसालेदार खाना
छठ का व्रत खोलने के बाद मसालेदार और तैलीय खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। यह पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं और पेट की परेशानियों का कारण बन सकते हैं।
4. चाय और कॉफी
छठ में 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है। व्रत खोलने के बाद तुरंत चाय, कॉफी या किसी भी प्रकार के अन्य कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचना चाहिए। कैफीन का सेवन करने से ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
निष्कर्ष
छठ पूजा का व्रत एक कठिन तपस्या है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि का महत्व होता है। व्रत खोलते समय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम हल्का और पौष्टिक आहार ही खाएं, ताकि शरीर उसे आसानी से पचा सके।
Read Next
शाहरुख खान ने 59वें जन्मदिन पर छोड़ी स्मोकिंग, अगर आप भी छोड़ना चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version