वजन घटाने के लिए करते हैं रनिंग तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, तेजी से होगा वेट लॉस

What To Eat After Running To Lose Weight: वजन घटाने के लिए दौड़ने के बाद इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Mar 11, 2023 07:00 IST
वजन घटाने के लिए करते हैं रनिंग तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, तेजी से होगा वेट लॉस

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

What To Eat After Running To Lose Weight: अधिकतर लोग वजन घटाने के लिए सुबह या शाम रनिंग करते हैं। नियमित रनिंग करने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन कई रनिंग से आने के बाद कुछ भी खा लेते है। जिस कारण उनका वजन कम नहीं होता। कई लोग ये समझ ही नहीं पाते कि उनका वजन कम क्यों नहीं हो रहा है। आपको बता दें रनिंग करना वजन घटाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन रनिंग करने आने के बाद आप क्या खाते हैं। ये भी महत्वपूर्ण होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हे आप रनिंग करने के बाद आसानी से खा सकते हैं। ये फूड्स मसल्स रिकवरी में मदद करेंगे और वजन को तेजी से घटाएंगे। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए दौड़ने के बाद क्या खाएं?

एवोकाडो

एवोकाडो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। दौड़ने से आने के बाद एवोकाडो खाने से शरीर की थकान दूर होगी और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहेगा। एवोकाडो वजन घटाने में भी मदद करता है।

अंडा

अंडा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। इसको खाने से मसल्स रिकवरी में मदद मिलती है और थकावट भी दूर होती है। अंडा खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिस कारण ये वजन कम करने में भी मदद करता है। अंडा शरीर को तुरंत एनर्जी भी देता है।

egg

नट्स

नट्स शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है। ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ वजन घटाने में भी मदद करते है। नट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन सी आदि होते है। इनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पेट भी हेल्दी रहता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे से टैनिंग को हटाने के लिए लगाएं कच्चे दूध से बने ये 3 फेस पैक

योगर्ट

योगर्ट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, आयरन, सोडियाम और विटामिन सी आदी पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। रनिंग करने के बाद इसे खाने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

साबुत अनाज

साबुत अनाज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कॉपर और जिंक आदि पाए जाते हैं। साबुत अनाज को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है और शरीर भी हेल्दी रहता है।

वजन घटाने के लिए दौड़ने के बाद इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer