
Jeera Water Benefits For Uric Acid In Hindi : शरीर में एसिड बनने से कई बीमारियों का खतरा रहता है। आपको बता दें कि किडनी का कार्य प्रभावित होने से शरीर में यूरिक एसिड की समस्या होने लगती है। हमारे आहार और शरीर की कोशिकाओं के द्वारा यूरिक एसिड बनने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से अर्थराइटिस, हार्ट डिजीज, शुगर और किडनी संबंधी अन्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही व्यक्ति के शरीर में सूजन आने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं घर में मौजूद मसालों से आप यूरिक एसिड की समस्या को कम कर सकते हैं। जीरे के सेवन से शरीर में कई फायदे मिलते हैं। इसे आप यूरिक एसिड को कम करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि यूरिक एसिड को कम करने के अलावा जीरे से आपको क्या फायदे मिलते हैं?
जीरे के पानी से मिलने वाले फायदे
जीरा का उपयोग आप रोजाना दाल व सब्जी बनाने के लिए करते होंगे। जीरा आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने का कार्य करता है। इसके साथ ही इससे आपकी सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर के यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही जीरे में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से आप सूजन को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही जीरे के पानी से आपके शरीर के टॉक्सिन तेजी से बाहर होते हैं।
इसे भी पढ़ें : यूरिक एसिड कम करने के लिए करें इन सब्जियों का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
यूरिक एसिड ज्यादा होने पर जीरे का पानी कैसे पिएं?
यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप जीरे का पानी पी सकते हैं। इसे उपयोग करने के लिए आप एक गिलास पानी में रात को करीब एक चम्मच जीरा भिगोकर रख दें। सुबह उठने बाद आप इस पानी को छानकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह जीरे की चाय भी पी सकते हैं। जीरे की चाय बनाने के लिए आप करीब डेढ़ कप पानी को गैस पर चढ़ाएं और इसमें एक चम्मच जीरा मिला दें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसे गैस से उतार कर छान लें। इस चाय में आप नींबू का रस और शहद को भी मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : कलौंजी खाने से महिलाओं को मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें इसका सेवन
यूरिक एसिड को कम करने के लिए क्या करें?
- यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे शरीर से यूरिक एसिड तेजी से बाहर होता है।
- यूरिक एसिड की समस्या होने पर आपको शुगर का सेवन कम करना चाहिए। इसकी जगह पर आप फल और शहद का सेवन कर सकते हैं।
- इस समस्या में आप रेड मीट खाने से बचें, क्योंकि इससे आपके शरीर में प्यूरिन का स्तर बढ़ने लगता है। यह यूरिक एसिड बढ़ने की एक मुख्य वजह होता है।
- इस समय आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि शराब से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
- यूरिक एसिड को कम करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त आहार शामिल करने चाहिए। इससे खून में शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है और यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।