खांसी दूर करने के लिए घर पर बनाएं मुलेठी की चाय, मिलेगा जल्द आराम

अगर आप भी खांसी और कफ से परेशान हैं तो मुलेठी का उपयोग कर सकते हैं। जानें किस तरह से करें मुलेठी का उपयोग?

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Mar 10, 2023 19:44 IST
खांसी दूर करने के लिए घर पर बनाएं मुलेठी की चाय, मिलेगा जल्द आराम

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

बदलते मौसम में आपको संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। जिसकी वजह से सबसे पहले आपको सर्दी और जुकाम होता है। साथ ही आपको गले में दर्द और कफ की समस्या भी होने लगती है। अपने इस बात पर गौर किया होगा कि मौसम बदलते समय लोगों को इंफेक्शन और बुखार होने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आपको इंफेक्शन कम है तो आप घरेलू उपायों की मदद से अपनी तबीयत में आराम पा सकते हैं। अगर आप भी घरेलू उपायों से सर्दी जुकाम, खांसी और कफ को ठीक करने का विचार कर रहे हैं, तो ऐसे में आप मुलेठी का उपयोग कर सकते हैं। गले के इंफेक्शन, खांसी और कफ को दूर करने के लिए मुलेठी का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। आप मुलेठी का चाय बनाकर खांसी और कफ में आराम पा सकते हैं। इस लेख में जानेंगे कि आप खांसी और कफ में मुलेठी का उपयोग कैसे कर सकते हैं? 

खांसी और कफ के लिए मुलेठी के फायदे - Benefits For Mulethi For Cough In Hindi

मुलेठी में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सिडेंट तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको संक्रमण की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही मुलेठी में पाए जाने वाले एंजाइम्स से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और आपका शरीर बाहरी रोग की मुख्य वजह बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम बनता है। मुलेठी में इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर के दर्द को दूर करने करने और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।  

मुलेठी की चाय से आपके फेफड़ों में होने वाला संक्रमण दूर होता है और आपको सांस लेने में आने वाली परेशानी दूर होती है। ये आपकी खांसी और कफ को दूर करने का भी कार्य करता है। फेफड़ों और श्वसन तंत्र में इंफेक्शन की वजह से ही खांसी और कफ की समस्या होती है। लेकिन मुलेठी के उपयोग से आप इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं।  

इसे भी पढे़ं : सर्दियों में मुलेठी खाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें किन बीमारियों से मिलती है सुरक्षा 

mulethi for cough

खांसी को दूर करने के लिए कैसे बनाएं मुलेठी की चाय -  How To Make Mulethi Tea For Cough In Hindi 

  • इस चाय को बनाने के लिए आप करीब दो कप पानी को गैस पर चढ़ाएं।  
  • इसके बाद इस पानी में करीब आधा चम्मच मुलेठी पाउडर मिला दें। 
  • इसके साथ ही इसमें एक छोटा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करके मिला दें।  
  • जब पानी आधा रह जाए तो गैस से इसे उतार लें।  
  • इस पानी में शहद और एक नींबू का रस मिलाएं।  
  • आपकी मुलेठी की चाय तैयार है, इसे आप दिन में दो बार पी सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें : त्वचा की इन 4 समस्याओं को दूर करती है मुलेठी, जानें कैसे करें इसका प्रयोग 

मुलेठी और शहद 

इसके अलावा गले की खराश, कफ और खांसी को दूर करने के लिए आप मुलेठी के छोटे से टुकड़े को शहद के साथ चूसें। इससे भी आपको गले की समस्या में आराम मिलता है और आप संक्रमण से दूर रहते हैं।  

मुलेठी के गर्म पानी से गरारे करें  

मुलेठी के गर्म पानी से गरारे करने से भी आपको खांसी और गले के संक्रमण में आराम मिलता है। आप करीब दो गिलास पानी लें और इसमें मुलेठी को कूटकर मिला दें। इसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी मिला दें। पानी जब आधा रह जाए तो एक चौथाई चम्मच नमक मिलाएं। जब ये पानी गुनगुना रह जाए तो इससे गरारे करें।  

Disclaimer