सर्दियों में मुलेठी खाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें किन बीमारियों से मिलती है सुरक्षा

घर में दादी व नानी के नुस्खों में शामिल मुलेठी सर्दियों के दिनों में आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में मुलेठी खाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें किन बीमारियों से मिलती है सुरक्षा

मुलेठी का इस्तेमाल वर्षों से किया जा रहा है। आयुर्वेद में मुलेठी को एक चमत्कारी औषधि माना जाता है। मुख्य रूप से सर्दियों में मुलेठी का उपयोग किया जाता है। दरअसल इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में फायदेमंद होती है। सर्दियों में संक्रमण होने की संभावना काफी अधिक होती है ऐसे में मुलेठी के सेवन से आप इस समय होने वाली कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ ही मुलेठी से कैल्शियम का स्तर बेहतर होता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानी कम होती है। आगे जानते हैं सर्दियों में मुलेठी खाने से क्या फायदे होते हैं और आप किन बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। 

मुलेठी खाने के फायदे 

मुलेठी लकड़ी की तरह दिखाई देती है। इसको आप चूर्ण बनाकर ले सकते हैं या इसे सीधे चबा सकते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरिया और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। इसकी वजह से सर्दी में मुलेठी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करती है। 

इसे भी पढ़ें : सर्दी के मौसम में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए? जानें 6 फूड्स

mulethi benefits for health in winter

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक

मुलेठी में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को निंयत्रित करते हैं। इससे ट्राइग्लिसराइड्स को स्तर कम होता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक होने की वजह से आपको हार्ट स्ट्रोक और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम होता है। साथ ही आपका हार्ट भी स्वस्थ बनता है। 

पाचन को दुरुस्त करने में मददगार

सर्दियों में मुलेठी के सेवन से पाचन क्रिया ठीक होती है। इसके सेवन से आपको गैस की समस्या नहीं होती है। साथ ही पेट में ऐंठन, पेट मे सूजन और पेट फूलने की परेशानी कम होती है। मुलेठी से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, जिससे खाने से पोषक तत्वों का अवशोषण भी पहले की अपेक्षा बेहतर बनता है। 

वजन कम करने के लिए मुलेठी का करें सेवन

सर्दियोंं में शरीर की सक्रियता कम होने की वजह से आपने अक्सर देखा होगा इस समय वजन तेजी से बढ़ने लगता है। मुलेठी में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो हमारे वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। फाइबर व अन्य तत्वों के कारण मुलेठी भूख को शांत करने में सहायक होती है। 

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में जरूर खाएं ये 8 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

खांसी और सर्दी-जुकाम को करें दूर 

सर्दियों में मुलेठी खाने से आप अपनी इम्यून सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं। इससे आपको सर्दी के मौसम में होने वाला सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या नहीं होती है। साथ ही ये आपके शरीर को गर्म रखने का भी काम करती है। इसके अलावा मुलेठी गले की समस्या में भी बेहतर मानी जाती है। इसके नियमित सेवन से आप सर्दी में होने वाली कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। 

Read Next

ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं ये हर्ब्स, जानें डायबिटीज में इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer