
Ayurvedic Herbs to Control Blood Sugar: डायबिटीज एक तरह की खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। इसे मेटाबॉलिक डिसऑर्डर भी कहा जाता है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित होने पर आपको डायबिटीज की समस्या का खतरा रहता है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसका प्रमुख कारण असंतुलित खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली है। शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए शारीरिक गतिविधि जैसे रनिंग, वाक, जॉगिंग और एक्सरसाइज आदि का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इसके अलावा खानपान को कंट्रोल में रखने से आपको फायदा मिलता है। शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक हर्ब्स- Ayurvedic Herbs to Control Blood Sugar
तनाव, भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण वजन बढ़ना, डायबिटीज के बड़े कारण हैं। मोटापे की समस्या से ग्रसित व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर अक्सर अनियंत्रित होता है। डायबिटीज की समस्या में दवाओं के सेवन के साथ-साथ जरूरी परहेज का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस समस्या में आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए खाएं ये 4 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने खुद बताया
आइए विस्तार से जानते हैं ब्लड शुगर या डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में-
1. गिलोय
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए गिलोय का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद पामेरिन, टीनोस्पोरिन, ग्लूकोसाइड, आयरन, जिंक और कैल्शियम आदि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। नियमित रूप से गिलोय के काढ़े या जूस का सेवन करने से आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।
2. दालचीनी
ब्लड शुगर कंट्रोल करने और डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यूं तो दालचीनी का सेवन मसाले के के रूप में हर घर में किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल इंसुलिन प्रोडक्शन को बेहतर बनाने में भी बहुत फायदेमंद होता है।
3. हरिद्रा
आयुर्वेद में हरिद्रा का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज की समस्या में हरिद्रा का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। हरिद्रा में मौजूद गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में और डायबिटीज की समस्या में इंसुलिन प्रोडक्शन को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद होता है।
4. गुडमार
गुडमार को आयुर्वेद में एंटी-डायबिटिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है। आप डायबिटीज की समस्या में गुडमार का सेवन एक्सपर्ट की सलाह लेकर कर सकते हैं।
5. बिभीतकी या बहेड़ा
बहेड़ा का इस्तेमाल आयुर्वेद में बहुत प्रभावी औषधि के रूप में किया जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है। बहेड़ा त्रिफला में शामिल जड़ी-बूटियों में से एक है। आप इसका इस्तेमाल एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह के आधार पर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शुगर कंट्रोल न करने से हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, डायबिटीज रोगी रहें सावधान
आयुर्वेदिक औषधियों के इस्तेमाल से वैसे तो कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं, लेकिन किसी भी बीमारी या समस्या में इनका इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)