
Benefits Of Drinking Orange Juice In Breakfast In Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते के साथ होनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट भी नाश्ते में फल या फलों के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में सुबह नाश्ते में एक गिलास संतरे का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के जूस में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। नाश्ते में संतरे का जूस पीने से शरीर को दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलती है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। यह वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं नाश्ते में संतरे का जूस पीने के फायदे -
नाश्ते में संतरे का जूस पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Orange Juice In Breakfast In Hindi
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है
रोज सुबह नाश्ते में संतरे का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। दरअसल, संतरे के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। संतरे का जूस पीने से सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।
दिल को हेल्दी रखे
संतरे के जूस का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन b9 और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोज संतरे का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मददगार है।
खून की कमी दूर करे
रोज नाश्ते में संतरे का जूस पीने से एनीमिया के शिकायत दूर हो सकती है। संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन होता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खून की कमी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज पिएं ये जूस, जानें बनाने का तरीका
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो नाश्ते में संतरे का जूस जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
संतरे के जूस का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, संतरे के जूस में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। साथ ही, यह आंखों को इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में पिएं ये 5 तरह के जूस, जल्द दिखेगा असर
रोज सुबह नाश्ते में संतरे का जूस पीना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। हालांकि, अगर आप किसी स्वस्थ समस्या या एलर्जी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।