हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज पिएं ये जूस, जानें बनाने का तरीका

Juice to Increase Hemoglobin: हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए आप कुछ खास तरह के ड्रिंक्स या जूस का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज पिएं ये जूस, जानें बनाने का तरीका

Juice to Increase Hemoglobin Level in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन के सही स्तर का होना बहुत जरूरी होता है। जब हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है, तो व्यक्ति को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हीमोग्लोबिन का कम होने का मतलब है शरीर में खून का कम होना। यानी शरीर में आयरन का स्तर कम हो जाना, जिसकी वजह से व्यक्ति को एनीमिया हो सकता है। हीमोग्लोबिन कम होने पर आपको एनीमिया के लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोग हीमोग्लोबिन और आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए और एनीमिया के लक्षणों को कम करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो रोजाना कुछ ड्रिंक्स पीकर भी अपने शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए क्या पीना चाहिए? (What to Drink for Hemoglobin in Hindi)

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जूस- Juice to Increase Hemoglobin in Hindi

beetroot juice for hemoglobin level

चुकंदर का जूस

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। चुकंदर में फोलेट, मैंगनीज, आयरन, विटामिन सी और पोटेशियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना चुंकदर का जूस पी सकते हैं। चुकंदर का जूस पीने से हीमोग्लोबिन और खून का स्तर बढ़ेगा। इसके लिए आप चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इनका जूस निकालकर पी लें। आप चाहें तो इसमें गाजर, खीरा आदि भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 6 आसान तरीकों से बढ़ा सकते हैं शरीर का हीमोग्‍लाबिन, जानें कैसे

पालक का जूस

पालक में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन या आयरन का स्तर कम हो गया है, तो आप पालक का जूस पी सकते हैं। पालक में आयरन के अलावा विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। आप चाहें तो पालक सूप का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप पालक को मोटा काट लें। इसमें पुदीने की पत्तियां और पानी मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से पीस लें और फिर छानकर पी लें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। 

प्लम जूस

हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आप प्लम का जूस भी पी सकते हैं। प्लम में विटामिन ए, विटामिन के और आयरन की काफी अधिक मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है। प्लम का जूस बनाने के लिए आप 5 से 7 प्लम लें। इसमें पानी डालें। इसके साथ ही काली मिर्च पाउडर, काला नमक मिलाएं और ग्राइंड कर लें। अब आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें शुगर या शहद भी मिला सकते हैं। रोजाना प्लम जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए ट्राई ये 3 रेसिपीज, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

pomogranate juice to increase hemoglobin

अनार का जूस 

अनार आयरन, विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आप अनार का जूस पी सकते हैं। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से आपको हीमोग्लोबिन और खून के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही एनीमिया के भी लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Read Next

चने के आटे की रोटियां खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer