Benefits Of Having Beetroot Juice in Winters: सर्दियों शुरू होते ही मार्केट में काफी मात्रा में चुकंदर मिलने लगती हैं। कई लोग इसका सलाद बनाकर खाते हैं, तो कई लोग इसका जूस बनाकर पीते हैं। सर्दियों में चुकंदर का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसको पीने से खून बढ़ता हैं और शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। चुकंदर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और सोडियम आदि पाए जाते हैं। चुकंदर का जूस पीने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। चुकंदर का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। सर्दियों में चुकंदर के जूस को रोज पीया जा सकता हैं। आइए जानते हैं चुकंदर का जूस पीने के अन्य फायदों के बारे में।
खून बढ़ाए
सर्दियों में चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती हैं। जिससे शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। इसके सेवन से एनीमिया के रोगियों को भी फायदा होता हैं। चुकंदर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसको नियमित पीने से शरीर की थकावट भी दूर होती हैं।
वजन कम करने के लिए फायदेमंद
सर्दियों में चुकंदर का जूस पीने से वजन कम होने में मदद मिलती हैं क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती हैं। इसलिए अगर आप भी लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो डाइट में चुकंदर के जूस को जरूर शामिल करें। ये जूस पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप एक्सट्रा खाने से बच जाते हैं। वजन भी तेजी से कम होता है।
शरीर को डिटॉक्स करें
चुकंदर का जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। सर्दियो में नियमित इसको पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लीवर भी हेल्दी होता हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Winter Drinks: सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स
पाचन तंत्र को करें मजबूत
सर्दियों में अक्सर लोगों का पाचन तंत्र खराब हो जाता हैं। ऐसे में पेट को हेल्दी रखने के लिए नियमित चुकंदर को जूस को पिएं। चुकंदर का जूस गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होने के साथ पेट साफ करने में भी मदद करता हैं। चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।
ग्लोइंग स्किन
सर्दियों में चुकंदर का रस पीने से चेहरा चमकदार बनता है। चुकंदर का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता हैं। इसको पीने से पिंपल्स की समस्या दूर होने के साथ स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहती हैं। जिससे ग्लोइंग स्किन मिलती हैं।
चुकंदर का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik