Winter Drinks To Prevent Seasonal Diseases: सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार आदि का खतरा भी शुरू हो जाता हैं। कई लोग इन मौसमी बीमारियों के चपेट में जल्दी आ जाते हैं क्योंकि कई लोगों की इम्यूनीटी कमजोर होती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत, मौसमी बीमारियों से बचने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए कुछ डिंक्स को पी सकते हैं। ये ड्रिंक्स शरीर के लिए बहुत हेल्दी हैं। इनको पीने से शरीर को गर्माहट मिलेगी। ये ड्रिंक्स स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को एनर्जी भी देंगी। इन ड्रिंक्स को घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में।
हल्दी का दूध
हल्दी का दूध लगभग हर घर में पीया जाता है। ये दूध शरीर को गर्माहट देकर मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा करता हैं। इसको गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है। ये दूध पीने से शरीर में सर्दी नहीं लगने देता। हल्दी वाला दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध लें। उसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। अब 5 मिनट तक दूध को उबलने दें। उसके बाद शहद मिलाकर हल्का गुनगुना होने पर दूध को पिएं।
टॉप स्टोरीज़
केसर का दूध
केसर का दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये दूध इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ भी रखता हैं। इसको पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है। केसर वाला दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध को गर्म कर लें। अब इस दूध में 1 से 2 रैशे केसर के मिला दें। 3 से 5 मिनट तक दूध उबलने दें। उसके बाद हल्का गुना गुना होने पर पिएं। स्वादानुसार शहद या चीनी मिला सकते हैं।
दालचीनी का पानी
दालचीनी का पानी शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसको बनाने के लिए एक गिलास पानी को गर्म करें। इब इस पानी में 2 से 3 दालचीनी के टुकड़ें डाल दें। उसके बाद पानी को 1 से 2 मिनट के लिए उबालें। अब इस पानी में शहद डालकर हल्का ठंडा होने पर पिएं। ये पानी सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा करेगा।
इसे भी पढ़ें- भुना चना और गुड़ खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होंगी कई समस्याएं
काढा
सर्दियों में काढा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी पीने से शरीर गर्म रहने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं। काढा बनाने के लिए एक गिलास पानी लें। हल्का गर्म होने पर इसमें लौंग, इलायची, काली मिर्च, अदरक और तुलसी के पत्ते को डालकर 2 से 3 मिनट के लिए उबाल लें। हल्का ठंडा होने पर इसमें शहद मिक्स करके पिएं।
ड्राई फ्रूट्स वाला दूध
ड्राई फ्रूट्स वाला दूध शरीर को हेल्दी रखने के साथ लंबे समय तक शरीर को गर्म भी रखता हैं। इसको नियमित पीने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। अगर आप प्लेन ड्राई फ्रूट खाना पसंद नहीं करते हैं, तो इसका पाउडर बना के दूध में मिक्स करके पिएं। ये दूध इम्यूनिटी को मजबूत करता हैं।
ये सभी ड्रिंक्स सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत करके मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करता हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन ड्रिंक्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik