Kalonji Benefits For Female In Hindi : भारत में कलौंजी का उपयोग खाने में किया जाता है। कलौंजी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ये छोटे और काले रंग के बीच होते हैं। इसका आकार काले तिल की तरह होता है। कलौंजी का इस्तेमाल आप आचार और सब्जियों में भी कर सकते हैं। कलौंजी में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। कलौंजी का उपयोग पुरुषों व महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद होता है। कलौंजी को डाइट में शामिल कर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। इसके साथ भी कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। महिला इसका सेवन कर पीरियड्स के दर्द को दूर कर सकती हैं। इस लेख में कलौंजी खाने से महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है।
कलौंजी से महिलाओं को होने वाले फायदे - Kalonji Benefits For Female In Hindi
पीरियड के दर्द को कम करने में मददगार
महिलाओं को हर महीने पीरियड के दर्द से गुजरना पड़ता है। इस समय महिलाओं को पेट में ऐंठन और दर्द महसूस होता है। आयुर्वेद में इस समस्या को कम करने के लिए कलौंजी के उपयोग पर चर्चा की गई है। इसके सेवन से महिलाओं को पीरियज में पेट में होने वाली ऐंठन में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : कलौंजी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
अनियमित पीरियड्स को रेगूलर करने में सहायक
महिलाओं को हार्मोनल बदलावों व अन्य कई कारणों की वजह से अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। ऐसे में महिलाओं को पेट में दर्द व दबाव महसूस होता है। पीरियड्स की अनियमितता को ठीक करने के लिए भी आप कलौंजी का सेवन कर सकती हैं।
स्तनपान करने वाली महिलाओं का दूध बढ़ाने में मददगार
कलौंजी में गैलेक्टागॉग (galactagogue) गुण मौजूद होते हैं। ये महिलाओं के स्तनों में दूध के निर्माण करने में सहायक होते हैं। इसके सात ही कलौंजी के सेवन से प्रोलैक्टिन हार्मोन के उत्पादन से दूध बनने की प्रक्रिया में सुधार होता है।
कलौंजी से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है
कलौंजी के काले बीजों से प्राप्त तेल का सेवन करने से प्रोजेस्ट्रोन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर में सुधार होता है। ये दोनों ही हार्मोन प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें : कलौंजी खाना है फायदेमंद, अस्थमा सहित इन 5 परेशानियों में मिलता है फायदा
कलौंजी से पेट पाचन क्रिया बेहतर होती है
कलौंजी के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इससे पेट में इंफेक्शन की मुख्य वजह बनने वाले एच प्लोरी (H. Plyori) बैक्टीरिया के बढ़ने की संभावना कम हो जाती है। इस बैक्टीरिया की वजह से पेट में अल्सर हो सकता है। लेकिन कलौंजी का उपयोग खाने में करने से महिलाओं को पेट संबंधी समस्याएं होने का खतरा कम होता है।
कलौंजी का इस्तेमाल कैसे करें? How To Use Kalonji For Female Health In Hindi
- कलौंजी को आप पानी में उबालकर ले सकती हैं। इसके अलावा कलौंजी का तेल का इस्तेमाल खाने में किया जा सकता है।
- कलौंजी महिलाओं की त्वचा की समस्याओं को भी ठीक करने में मददागर होती है। इसके सेवन से महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है और उन्हें संक्रमण होने का खतरा कम होने लगता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version