What To Do When You Swallow A Fishbone In Hindi: जो लोग मछली खाते हैं, उन्हें यह पता है कि कई बार मछली खाते हुए इसकी हड्डियां गले में फंस जाती हैं। ऐसे में दर्द होता है और ऐसा लगता है जैसे गले में कोई पतली सी सुई चुभ रही है। यह स्थिति बहुत ज्यादा असहजता पैदा करती है। कुछ लोग मुंह में उंगली डालकर उल्टी करने की कोशिश करते हैं, ताकि कांटा बाहर आ जाए। कभी-कभी यह तरीका काम करता है, पर कभी-कभी नहीं भी करता है। गलती से मछली का हड्डी निगल लेने से दिक्कत यह भी होती है कि इसके बाद कुछ भी खाने-पीने में दिक्कत आती है। हर बार निगलने के दौरान वह कांटा गले में में चुभता रहता है, जो बार-बार दर्द को ट्रिगर करता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि अगर गलती से मछली की हड्डी गले में फंस जाए, तो क्या किया जाना चाहिए? इससे राहत कैसे पाई जा सकती है? आइए, जानते हैं सेक्टर -8 फरीदाबाद स्थित सर्वोदय अस्पताल में Associate Consultant - ENT डॉ. आयुष चावला से।
गलती से मछली की हड्डी निगलने पर क्या परेशानी होती है?- What Happens If I Swallow A Fish Bone In Hindi
- अगर मछली का कांटा गले में फंस जाए, तो इसकी वजह से कोई भी चीज निगलने में दिक्कत आने लगती है। यहां तक कि पानी पीने में भी तकलीफ का अहसास होता है।
- अगर मछली की फंसी हुई हड्डी गले से समय पर न निकाली जाए, तो इस स्थिति में सूजन हो सकती है, जिससे दर्द बढ़ सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर मछली का कांटा बहुत ज्यादा दिनों तक गले में फंसा रह जाए, तो इसका बुरा असर आसपास के हिस्सों पर भी नजर आने लगता है।
- मछली का कांटा फंस जाने पर लगातार दर्द बना रहता है, जिससे खाना-पीना मुश्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: मछली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
गलती से मछली की हड्डी निगलने पर क्या करें?- What To Do If You Swallow A Fishbone In Hindi
खाएं केला
मछली की हड्डी फंसने के बाद कोई नर्म चीज खानी चाहिए, जैसे केला। केला खाने से जब आप इसे निगलते हैं, तो यह अपने साथ हड्डी भी अंदर ले जाती है। हालांकि, यह उपाय हर व्यक्ति पर काम नहीं करता है। मगर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि ज्यादातर समय केला खाने के तुरंत बाद हड्डी भी केले के कणों में चिपक कर पेट में चली जाती है।
पानी के साथ खाएं ब्रेड
ब्रेड को पहले पानी में भिगो लें और अब इसको राउंड शेप दें। इसका आकार आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं। ब्रेड भी ऐसी खाने की चीज है, जो अपने साथ मछली के कांटें को पेट तक ले जा सकती है। आप चाहें तो ब्रेड खाने के बाद पानी पी सकते हैं। यह भी कांटों को पेट में पहुंचाने का कारगर तरीका हो सकता है। लेकिन, ध्यान रखें कि भीगी ब्रेड को चबाना नहीं है, बल्कि इसे निगलना है।
इसे भी पढ़ें: छोटी-सी मछली आपको दे सकती है लंबा स्वस्थ जीवन, स्टडी के बाद वैज्ञानिकों का दावा
ऑलिव ऑयल पिएं
ऑलिव ऑयल प्राकृतिक लुब्रिकेंट है। जब गले में कांटा फंस जाए, तो आप एक से दो बड़े चम्मच तेल के सीधे-सीधे पी जाएं। माना जाता है कि जब ऑलिव ऑयल पीते हैं, तो इसकी वजह से गला चिकना हो जाता है और मछली की फंसी हड्डी अपने आप अंदर की ओर खिसक जाती है और आपकी तकलीफ कम हो जाती है।
जोर से खांसे
खाना खाते हुए आपने नोटिस किया होगा कि अगर गले में कुछ फंस जाता है, तो आप तुरंत खासंने लगते हैं। इससे गले में फंसी चीज मुंह से बाहर निकल जाती है। ऐसा ही आप गले में फंसी मछली की हड्डी निकालने के लिए भी कर सकते हैं। कुछ बार जोर से गले को खरखराएं या खांसे। मछली की हड्डी अपनी जगह से धीरे-धीरे खिसकने लगती है और अंतिम रूप में वह बाहर आ जाती है।
इसे भी पढ़ें - मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है गंभीर नुकसान
डॉक्टर के पास जाएं
कई बार ऐसा होता है कि मछली की हड्डी निकालने के तमाम उपाय काम नहीं करते हैं। असहजता बनी रहती है। गले का दर्द बढ़ता चला जाता है और निगलने में भी परेशानी आती है। ऐसी स्थिति में आप देर न करें। आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। वे आपको इसका सही समाधान बताएंगे। कई बार एंडोस्कोपी टेक्नीक या दूसरे मेडिकल तरीकों की मदद से ही मछली के कांटे बाहर निकाले जाते हैं। ध्यान रखें कि हड्डी ज्यादा समय तक गले में फसे रहने से इन्फेक्शन हो सकता है और सूजन बढ़ सकती है। यहां तक कि कई बार सर्जन के लिए भी निकलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर मछली की हड्डी 1-2 से ज्यादा समय तक गले में फंसी रहे तो जल्द से जल्द ENT एक्सपर्ट के पास जाएं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
मछली की हड्डी आपके गले में कितनी देर तक रह सकती है?
मछली की हड्डी का ज्यादा देर तक गले में फंसे रना सही नहीं है। इससे दर्द और असहजता बढ़ती है। यहां तक कि सूजन भी हो सकती है। बहरहाल, गले में हड्डी कई बार हफ्तों तक रह जाती है। अगर आप घरेलू नुस्खों की मदद से एक दिन में हड्डी न निकाल पाएं, तो अगले दिन डॉक्टर के पास जाएं।मछली की हड्डी निगलने से क्या होता है?
मछली की हड्डी निगल लेने से गले मं दर्द, सूजन हो सकती है। साथ ही, कुछ भी खाने-पीने में दिक्कत आती है।क्या गले में मछली की हड्डी फंसना खतरनाक है?
वैसे तो मछली की हड्डी फंसने से ज्यादा नुकसान नहीं होता है। केला, उबले चावल जैसी चीजें खाने परे ये हड्डियां इन खाने की चीजों साथ चिपक कर अपने आप अंदर चली जाती है। लेकिन, अगर ज्यादा दिनों तक गले में हड्डी फंसी रह जाए, तो प्रभावित हिस्सा छिल सकता है, वहां सूजन आ सकती है और दर्द बढ़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version