Expert

मछली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Fish: मछली खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मछली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे


Benefits Of Eating Fish: मछली शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। मछली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी और विटामिन सी आदि। इसको खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मेमोरी तेज होती है और हार्ट भी हेल्दी रहता है। मछली शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ हाई बीपी में भी फायदेमंद रहती है। मछली खाने से कई बीमारियां आसानी से दूर होती है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा- 3 आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। मछली को रोस्ट करके, फ्राई करके या पकाकर खाया जा सकता है। मछली खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं मछली खाने के अन्य फायदों के बारे में डाइटीशियन सुमन से।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मछली खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट संबंधी बीमारियां को आसानी से दूर करता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और दिल का अनियमित धड़कन को नियमित करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा कम होता है। 

मेमोरी को बढ़ाएं

मछली खाने से मेमोरी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से नए सेल्स का निर्माण होता है, जिससे दिमाग तेज होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को ताकत देने के साथ नए सेल्स के निर्माण में मदद करता है। इसको खाने से याददाशत भी तेज होती है। 

memory

नींद में सुधार

कई लोगों को नींद न आने की समस्या होती है। मछली में मौजूद विटामिन डी नींद की गुणवत्ता को बेहतर करने के साथ डिप्रेशन से छुटकारा भी दिलाता है। इसके नियमित लेने से अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है और चिंता भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- अंकुरित चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे

इम्यूनिटी मजबूत करे

मछली खाने से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ मौसमी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। मछली में पाया जाने वाला विटामिन डी और सेलेनियम इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मछली खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और इसमें होने वाली समस्याएं भी कम होती है। मछली में ओमेगा- 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की बीमारियां होने के खतरे को कम करता है। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

मछली खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

जामुन के बीजों का पाउडर खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका और समय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version