Jamun Seeds Powder Benefits in Hindi: जामुन एक खट्टा-मीठा फल है। जामुन विटामिन्स और मिनरल्स का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ (Heart Health) को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में जामुन का सेवन अधिकतर लोग करते ही हैं। लेकिन जामुन के बीजों को फेंक देते हैं। जबकि जामुन के बीज भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जी हां, जामुन फल की तरह ही बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप भी जामुन के बीजों का पाउडर के रूप में उपयोग कर सकते हैं। जामुन के बीजों का पाउडर (Jamun Seeds Powder in Hindi) डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बेहद लाभकारी होता है। इस पाउडर को खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। इसके अलावा, जामुन के बीज का पाउडर लिवर और हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। आयुर्वेद में जामुन के बीज के पाउडर का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। आप भी जामुन फल खाकर, इसके बीजों का पाउडर बना सकते हैं। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं जामुन के बीज का पाउडर खाने के फायदे (Jamun ke Beej ka Powder Khane ke Fayde)-
जामुन के बीज का पाउडर खाने के फायदे- Jamun Seeds Powder Benefits in Hindi
जामुन के बीज का पाउडर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। जामुन के बीज के पाउडर के फायदे इस तरह हैं-
1. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी- Jamun Seeds Powder Benefits for Diabetes
अगर आप प्री-डायबिटीज या डायबिटीज रोगी हैं, तो जामुन के बीज का पाउडर खा सकते हैं। जामुन के बीज का पाउडर शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। ऐसे में अगर डायबिटीज रोगी जामुन के बीज का पाउडर खाएंगे, तो उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Blood Sugar Level) में रहेगा। प्री-डायबिटीज में जामुन के बीज का पाउडर खाने से डायबिटीज होने से रोका जा सकता है।
2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे- Jamun Seeds Powder to Control Blood Pressure
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, तो आप जामुन के बीज के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
3. बॉडी को डिटॉक्स करे- Jamun Seeds Powder to Detox Body
स्वस्थ रहने के लिए शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अक्सर लोग प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करते हैं या फिर तरह-तरह के चूर्ण का सेवन करते हैं। अगर आप भी बॉडी को डिटॉक्स करने का सोच रहे हैं, तो रोजाना जामुन के बीजों का पाउडर खा सकते हैं। जामुन के बीजों का पाउडर शरीर में जमा गंदगी को निकालने में मदद करता है। इससे पेशाब के जरिए शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह पिएं जामुन, नीम और करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे
4. लिवर और हार्ट को हेल्दी रखे- Jamun Seeds Powder for Liver and Heart
जामुन के बीज के पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। इस पाउडर का सेवन करने से लिवर की कोशिकाओं की रक्षा होती है। यह लिवर और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन के बीज के पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर और हार्ट की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अपने हार्ट और लिवर के कार्य को सही रखने के लिए आप जामुन के बीज का पाउडर खा सकते हैं।
5. वजन घटाने में सहायक- Jamun Seeds Powder Benefits for Weight Loss
अगर आपका वजन अधिक है, तो आप जामुन के बीज के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इस पाउडर को खाने से शरीर में जमा गंदगी और फैट को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप रोज सुबह जामुन के बीज का पाउडर खाएंगे, तो इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर होता है, जो वेट लॉस करने में सहायक होता है। इसलिए आप चाहें तो अपनी वेट लॉस डाइट में जामुन के बीज के पाउडर को शामिल कर सकते हैं।
जामुन के बीज का पाउडर कैसे बनाएं?- How to Make Jamun Seeds Powder at Home in Hindi
जामुन के बीज का पाउडर घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आप जामुन के बीज लें। इन्हें अच्छी तरह से धो लें और फिर सूखा लें। अब इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें। आप चाहें तो मार्केट से भी जामुन के बीज का पाउडर खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- करेले और जामुन का जूस मिक्स पीना है फायदेमंद, डायबिटीज समेत कई गंभीर परेशानियों में मिलेगा फायदा
जामुन के बीज का पाउडर कैसे खाएं?- How to Eat Jamun Seeds Powder in Hindi
जामुन के बीज का पाउडर आप पानी के साथ खा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर लें। इसे गुनगुने पानी के साथ लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
जामुन के बीज का पाउडर खाने का सही समय- Best Time to Eat Jamun Seeds Powder in Hindi
वैसे तो जामुन के बीज का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन जामुन के बीज के पाउडर को सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा माना जाता है। दरअसल, खाली पेट जामुन के बीज का पाउडर खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।