Doctor Verified

लंबे समय से जुकाम ठीक न होने के कारण हैं परेशान? डॉक्टर के ये तरीके दिलाएंगे आराम

मौसम बदलने के साथ जुकाम होना एक आम समस्या है। लेकिन, कुछ लोगों का जुकाम ठीक होने में समय ले लेता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जुकाम जल्दी ठीक न हो तो क्या करना चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबे समय से जुकाम ठीक न होने के कारण हैं परेशान? डॉक्टर के ये तरीके दिलाएंगे आराम


जुकाम यानी सर्दी लगना एक सामान्य समस्या है, जो बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग हर वर्ग के व्यक्ति को परेशान करती है। कुछ ठंडा खाने या पीने से, समय पर न सोने या जागने या फिर मौसम में हल्के बदलाव के कारण भी जुकाम हो सकता है। भले ही ये आम समस्या है, लेकिन जुकाम होने पर आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते हैं। वैसे तो जुकाम की समस्या 3 से 4 दिन में अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन, कई बार जुकाम लंबे समय तक रहता है और ठीक होने का नाम नहीं लेता है।

हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि, आयुर्वेद के अनुसार शरीर सात धातुओं से बना है, जिसमें रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र शामिल है। जब इनमें से किसी भी धातु में समस्या होती है तो शरीर कमजोर होने लगता है और शरीर का बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है, जो जुकाम का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं, जुकाम का मुख्य कारण रस धातु में कफ बढ़ना भी एक बड़ा कारण है। रस धातु हमारे पाचन और पोषण का पहला चरण होता है और जब शरीर में यह सही तरीके से नहीं बनती है तो शरीर में कफ बढ़ने लगता है। इसका सीधा असर हमारी नाक, गला, फेफड़े और इम्यून सिस्टम पर पड़ता है।

जुकाम ठीक न होने पर क्या करें? - What to do if cold won't cured in hindi?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार अगर लंबे समय तक आपका जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो इसका एक बड़ा कारण शरीर में कफ बढ़ने के अलावा, आपकी लाइफस्टाइल भी हो सकती है। सही लाइफस्टाइल अपनाकर आप कफ को संतुलित कर सकते हैं और जुकाम को जल्दी ठीक (cold sahi karne ka tarika) कर सकते हैं, जिसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

1. सुबह जल्दी उठें

सुबह ब्रह्म मुहूर्त यानी 4:30 से 6:00 बजे के बीच उठने से शरीर में कफ कम बनता है। सुबह के समय कफ प्रकृति ज्यादा एक्टिव रहती है, जिस कारण देर तक सोने से वो ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, जल्दी उठकर हल्की एक्सरसाइज, प्राणायाम और गुनगुना पानी पीने से इसे नेचुरल तरीके से कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम में बहती नाक को कंट्रोल के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें

2. दोपहर में सोने से बचें

जुकाम होने या न होने पर भी कई लोगों को दोपहर में सोना पसंद होता है। लेकिन, दोपहर में नहीं सोना चाहिए, खासकर अगर आपको जुकाम हो रहा है। दोपहर में सोने से शरीर में कफ का स्तर और ज्यादा बढ़ जाता है। इस समय शरीर की अग्नि मंद पड़ जाती है और मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, जो जुकाम को ठीक करने के स्थान पर और बदतर बना सकता है।  

cold-sahi-karne-ka-tarika-inside

3. गुरु आहार से बचें

गुरु आहार यानी भारी भोजन जैसे मैदा, चावल, आलू और बासी खाने (cold hone par kya na khaye) को पचाना मुश्किल होता है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन आपके शरीर में कफ को बढ़ा सकते हैं और अग्नि पाचन को और ज्यादा मंद कर सकते हैं। इसलिए, आप गुरु आहार के स्थान पर मूंग की दाल, सूप, हल्का उबला हुआ खाना और ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।

4. मीठे और कार्ब्स से भरपूर भोजन न लें

चीनी, मिठाइयां, सफेद ब्रेड, केक, पेस्ट्री आदि चीजों में कार्ब्स ज्यादा मात्रा में होते हैं और इन फूड्स के सेवन से कफ बढ़ सकता है। इसलिए, इस तरह के फूड्स से बचना चाहिए और अगर आपको अपने खाने में मिठास जोड़नी है तो गुड़, शहद जैसे नेचुरल विकल्प चुनें।

5. रात को सूर्यास्त से पहले खाना खाएं

 रात को देर से खाना खाने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है और शरीर की अग्नि भी मद पड़ सकती है। इसलिए, आयुर्वेद में रात को सूर्यास्त से पहले खाना खाने की सलाह दी जाती है। इससे खाने को पचाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी और खांसी की समस्या में लाभकारी है घनेरी का काढ़ा, जानें इसे पीने के फायदे

इन उपायों को भी अपनाएं

  • दिनभर गुनगुना पानी पिएं, इससे कफ पतला होता है और बाहर निकलता है।
  • सौंठ, तुलसी और काली मिर्च से तैयार काढ़ा का सेवन करें, जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है।
  • नाम में 2-2- बूंद तेल सुबह और शाम को डालें, इससे जुकाम में आराम मिलेगा।
  • गर्म पानी में अजवाइन डालकर भाप लें, बंद नाक और सिरदर्द से राहत (how to cure cold at home in hindi) मिलेगी।

निष्कर्ष

अगर आपका जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो आयुर्वेद के अनुसार आप अपनी आदतों में इन बदलावों को कर सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप अपने शरीर की अग्नि को मजबूत कर लें, कफ वाले फूड्स से परहेज करें, सोने और उठने के समय को तय करें तो जुकाम की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। लेकिन, अगर इसके बाद भी जुकाम की समस्या बनी हुई है तो आप डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • जुकाम किसकी कमी से होता है?

    जुकाम की शरीर में किसी विटामिन या पोषक तत्व की कमी के कारण नहीं होती है, बल्कि इसके होने का मुख्य कारण राइनोवायरस जैसे कई वायरस के इंफेक्शन होते हैं।
  • ज्यादा जुकाम होने पर क्या खाएं?

    ज्यादा जुकाम होने पर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फल और सब्जियां जैसे कीवी, ब्रोकली, पालक अदरक, तुलसी आदि का सेवन करें।
  • जुकाम जल्दी ठीक कैसे करें?

    जुकाम की समस्या को जल्दी ठीक करने के लिए आप अपनी डाइट में गर्म लिक्विड वाली चीजें जैसे हर्बल चाय और गर्म पानी शामिल करें। इसके अलावा भाप लें और सही तरह से आराम करें। 

 

 

 

Read Next

जोड़ों में असामान्य लचीलापन है? सावधान रहें, ये हो सकता है एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 03, 2025 16:39 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS