Expert

तिल्ली बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

कई बार लोगों को तिल्ली के बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है, जो आगे चलकर कई समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में इस समस्या में खानपान का ध्यान रखना चाहिए। आइए लेख में जानें तिल्ली बढ़ने पर क्या खाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
तिल्ली बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


What To Eat for an Enlarged Spleen In Hindi: कई लोगों को तिल्ली के बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण लोगों को दर्द होने और स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही, इसके कारण रेड ब्लड सेल्स में समस्या होने और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जाने तिल्ली के बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?

क्या है तिल्ली? - What Is Spleen?

तिल्ली, जिसे प्लीहा के नाम से जाना जाता है। यह शरीर के अंदर एक छोटा अंग है, जो पेट के ऊपरी तरफ बाएं हिस्से में स्थित होता है। यह शरीर में ब्लड को छानने, रेड ब्लड सेल्स में मौजूद उप-उत्पादों को हटाने में मदद मिलती है, साथ ही, यह शरीर का संक्रमण से बचाव और एंटी-बॉडीज का उत्पादन करने में सहायक है। इससे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। ऐसे में तिल्ली के बढ़ने पर लोगों को एनीमिया जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो शरीर की सूजन कम करने और पचने में हल्के हों।

इसे भी पढ़ें: तिल खाकर तेजी से घटा सकते हैं कोलेस्ट्रॉल, एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका

what should one eat when spleen is enlarged in hindi mian

तिल्ली के बढ़ने की समस्या से राहत के लिए क्या खाएं? - What To Eat To Get Relief From Enlarged Spleen?

साबुत अनाज खाएं

तिल्ली के बढ़ने की परेशानी में साबुत अनाज को खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके लिए डाइट में क्विनुआ, ब्राउन राइज, जौ और ओट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

फल खाएं

फलों को खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में तिल्ली के बढ़ने की समस्या से राहत के लिए बैरीज, चेरीज़, केला, सेब और खट्टे फलों को डाइट में शामिल करें। इनमें फाइबर और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनसे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।

नट्स और सीड्स खाएं

तिल्ली के बढ़ने की समस्या में हेल्दी फैट्स और पोषक तत्वों से युक्त काजू, बादाम, तिल और कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है। नट्स और सीड्स को खाने से तिल्ली की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

सब्जियां खाएं

तिल्ली के बढ़ने की समस्या से राहत के लिए डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना फायदेमंद है। इनमें पालक, ब्रोकली, केल और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो तिल्ली की समस्या में राहत देने में सहायक है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • तिल्ली क्या है?

    तिल्ली को प्लीहा कहा जाता है। यह पेट के ऊपरी तरफ के बाएं हिस्से में स्थित एक छोटा अंग है, जो ब्लड को फिल्टर करने और इंफेक्शन से लड़ता है, साथ ही, यह पुराने ब्लड की कोशिकाओं को निकालने में सहायक है। 
  • तिल्ली के लिए कौन से फल अच्छे हैं?

    तिल्ली की समस्या में नाशपाती, तरबूज और अंगूर जैसे फलों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है। इनसे प्लीहा या तिल्ली को कम करने में मदद मिलती सकती है। 
  • तिल्ली बढ़ने से क्या बीमारी होती है?

    तिल्ली के बढ़ने पर ब्लड सेल्स के कांउट में कमी आती है, जिससे एनीमिया की समस्या और शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं ये 5 बीज, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer