Expert

तिल खाकर तेजी से घटा सकते हैं कोलेस्ट्रॉल, एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका

तिल खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। जानते हैं इसके फायदे और उपयोग का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
तिल खाकर तेजी से घटा सकते हैं कोलेस्ट्रॉल, एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका

तिल खाने से सेहत और सौंदर्य को कई फायदे मिलती हैं। इसका इस्तेमाल सर्दियों के साथ ही गर्मियों में भी बड़ी संख्या में किया जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ई, मैंग्नीज, विटामिन ई और फाइबर पाया जाता है। बाहर का अनचुरेटेड फैट खाने की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने लगता है। शरीर में एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर बढ़ने से नसों में प्लाक बन सकता है। प्लाक बनने से ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। जिसकी वजह से आपको हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती है। खाने में तिल को शामिल करने से आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। इस विषय पर डायटीशियन शिवाली गुप्ता ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर करने के लिए आप तिल को डाइट में किस तरह का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तिल खाने के फायदे - Benefits Of Sesame Seeds For Cholesterol In Hindi

तिल के बीज का सेवन करना एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम कर देता है। तिल के बीज में फाइटोस्टेरॉल, फाइबर और लिग्ननस (lignans) उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। फाइटोस्टेरॉल (Phytosterols), आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तिल के बीज में फाइटोस्टेरॉल से भरपूर होते हैं, जो उन्हें स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बेहतर करने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें बड़ी इलायची, जानें प्रयोग का तरीका

sesame seeds for cholesterol

इसके अलावा, तिल के बीज की फाइबर पाया जाता है। डाइट्री फाइबर आंत में कोलेस्ट्रॉल को बांधता है, इसके अवशोषण को रोकता है। तिल के बीज को अपने आहार में शामिल करके, आप अपने फाइबर का सेवन बढ़ा सकते हैं और कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में सहायक हो सकते हैं।

तिल के बीज में लिग्नांस (Lignans) पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। लिग्नांस लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तिल का उपयोग कैसे करें - How To Use Sesame Seeds For Cholesterol in Hindi

तिल के बीज को सलाद में खाएं

तिल का सेवन करने के लिए आप इसे खाने या सलाद में ऊपर से डालकर खा सकते हैं।

मसालों के साथ करें इस्तेमाल

आप खाना बनाते समय तिल के बीज को डाल सकते हैं। इससे खाने के स्वाद में किसी तरह का बदलाव नहीं होता है। लेकिन, उसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें : शरीर में नेचुरल रूप से डोपामाइन हार्मोन बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम, स्ट्रेस रहेगा दूर

तिल के बीज का तेल

खाना बनाते सयम अन्य तेलों की बजाय आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में हड्डियों को कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर करने के साथ ही, हड्डियों को मजबूत करने के गुण पाए जाते हैं।

तिल की चटनी

आप तिल के बीज को चटनी के साथ उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप चटनी के लिए आवश्यक चीजों को साथ ही तिल का उपयोग कर सरते हैं। इससे चटनी स्वाद बेहतर होता है और उसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है।

तिल शरीर को गर्म करने का कार्य करता है। ऐसे में आप इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अधिक सेवन से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

Sawan Somwar Vrat: सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer