Foods To Eat And Avoid During Your Sawan Somwar Fast: सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हो गई है। इस बार सावन सोमवार का पहला व्रत 10 जुलाई को पड़ा था। इसके बाद अगला व्रत 17 जुलाई को होगा। सावन का महीना इस बार 2 महीने का होगा, जो 31 अगस्त तक चलेगा। सावन के सोमवार को अधिकतर लोग व्रत रखते हैं और शिव जी की भक्ति में लीन रहते है। सावन में पड़ने वाले सोमवार को भक्त भगवान शिव की विधिवत पूजा करके उनके लिए उपवास रखते है। कई लोग इस व्रत को फलाहारी, निर्जला और बहुत से लोग एक समय खाना खाते हैं। सावन के व्रत में खाने- पीने के बहुत नियम होते है। ऐसे में कई लोग इस कंफ्यूजन में रहते है कि क्या खाएं और क्या नहीं। इस व्रत में सोत्विक भोजन के साथ डाइट में फलों को भी सेवन किया जा सकता है। वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल में सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं के बारे में बताने जा रहे हैं। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
Foods To Eat In Sawan Somwar Fast ( सावन के सोमवार व्रत में खाएं जाने वाले फूड्स)
- सावन सोमवार का व्रत रखने वाले लोग फल सब्जियां खा सकते है। इसमें लौकी की सब्जी, कद्दू की सब्जी और अरबी की सब्जी खाई जा सकती है। साथ ही इसमें फलों में केला, अनार, सेब और आम का सेवन भी किया जा सकता है। यह सब खाने से शरीर को पोषण मिलेगा और कमजोरी भी नहीं होगी।
- सावन के व्रत में साबूदाने का सेवन भी किया जा सकता है। साबूदाना खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। साबूदाने की खिचड़ी, खीर और वड़ा बनाकर खाया जा सकता है।
- सावन के सोमवार को जिन लोगों ने व्रत रखा होता है। वह आलू से बनी चीजों को भी सेवन कर सकते हैं। आलू को उबालकर या इसकी टिक्की बनाकर खाएं जा सकते हैं। आलू खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ध्यान रखें आलू में सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें।
- सावन के व्रत के दौरान कच्चे नारियल को भी खाया जा सकता है। कच्चा नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ यह बॉडी को हाइड्रेट भी करता है। कच्चा नारियल को आप ऐसे ही खा सकते हैं।
- सावन सोमवार के व्रत में दूध से बने खाद्य पदार्थो का सेवन भी किया जा सकता है। दूध के साथ दही, छाछ और लस्सी को पिएं। इनको पीने से शरीर को एनर्जी मिलेगी और पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। दूध से मखाने की खीर बनाई जा सकती हैं।
Foods To Avoid In Sawan Somwar Fast ( सावन के सोमवार व्रत में यह चीजें खाने से बचें)
- सावन सोमवार के व्रत में हरी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। हरी सब्जियों में पालक, फूल गोभी, बेंगन और परवल को खाने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के दृष्टि से भी सावन में हरी सब्जियां खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है और व्रत में भी हरी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए।
- वैसे, तो शिव भक्त पूरे सावन के महीने में मांस मछली खाने से बचते हैं। लेकिन अगर आपने व्रत रखा है, तो इस बात को विशेष ख्याल रखें कि व्रत में बिल्कुल में मांस- मछली का सेवन न करें। यह तामसिक भोजन होता है, तो व्रत के लिए सही नहीं होता है।
- सावन सोमवार के व्रत में मसालेदार भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। मसालेदार भोजन खाने से व्रत खंडित हो सकता है। मसाले तामसिक भोजन में आते है। ऐसे में इसके सेवन से बचें। व्रत के लिए खाना बनाते समय केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।
- सावन सोमवार के व्रत में लहसुन- अदरक के सेवन भी हरगिज न करना चाहिए। व्रत में इन चीजों को खाने की मनाही होती है। अगर आप शिव भक्त है, तो सावन के पूरे महीने भी इनका सेवन न करें।
- सावन सोमवार के व्रत में बेसन से बनी चीजों से भी दूर बना कर रखनी चाहिए। कोशिश करें इस दिन कोई भी ऐसी चीज न बनाएं, जो बेसन से बनती हो।
सावन सोमवार के व्रत में डाइट के साथ शरीर को हाइड्रेट भी अवश्य रखें। हाइड्रेट रहने से शरीर को ऊर्जो मिलती है। बुजुर्ग, पेशेंट और प्रेग्नेंट महिला को व्रत रखने से बचना चाहिए।
All Image Credit- Freepik