Fri Oct 23, 2026 | 01:30 AM IST

Expert

खांसी में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

खांसी होने पर नारियल पानी पीने से आपको काफी आराम मिल सकता है। एक्सपर्ट से जानें, खांसी में नारियल पानी पीने के फायदे।
खांसी में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की रायखांसी में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Can We Drink Coconut Water In Cough: आपने अक्सर अपने आसपास के लोगों को कहते सुना होगा कि खांसी होने पर नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इससे तबियत और बिगड़ सकती है। साथ ही, छाती में कफ भी जम सकता है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या वाकई यह सच है कि खांसी होने पर नारियल पीना पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? इस संबंध में हमने एक्सपर्ट्स से बातचीत की और जानने की केशिश की है कि इसका वास्तविकता से संबंध है या नहीं।

Can We Drink Coconut Water Can We Drink Coconut Water

क्या खांसी में नारियल पानी पी सकते हैं (Is It Good To Drink Coconut Water During Cough)

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, “खांसी में नारियल पानी पीना नुकसानदायक होने के बजाय फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नारियल पानी एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। नारियल पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यही नहीं, कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी नारियल पानी का उपयोग किया जा सकता है। जहां तक खांसी में नारियल पानी पीने की बात है, तो आप इसे बेझिझक पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दी-खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स

खांसी में नारियल पानी पीने के फायदे (Benefits Of Coconut Water In Cough In Hindi)

शरीर हाइड्रेट रहता है (Hydration)

खांसी होने पर नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "इसका मुख्य कारण है कि इसमें हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। शरीर के ओवर ऑल हेल्थ को मेंटेन करने के लिए भी जरूरी है कि आप शरीर को हाइड्रेट रखें। वैसे भी, खांसी के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और खांसने की वजह से बार-बार गला सूखता है। खासकर खांसी के साथ-साथ अगर आपको बुखार भी हो और बलगम भी निकल रहा हो, तो नारियल पानी जरूर पिएं। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी।"

इसे भी पढ़ें: सूखी खांसी से जल्द राहत दिलाते हैं ये 5 घरेलू उपाय, गले को मिलेगा आराम

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहता है (Electrolyte balance)

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है। ये सभी मिनरल्स शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। आपको बता दें कि कई बार खांसते-खांसते पसीना आने लगता है। खासकर, बलगम वाली खांसी में काफी थकान होने लगती है और खांसते हुए पसीने के रूप में इलेक्ट्रोलाइट्स भी बह जाता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखना बहुत जरूरी है। इसका मतलब है कि खांसी होने पर भी नारियल पानी पी सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: सर्दी-खांसी को दूर भगाता है जायफल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इम्यूनिटी बेहतर करता है (Support Your Immune System)

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "खांसी होने पर नारियल पानी पिया जा सकता है, क्योंकि इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। दरअसल, नारियल पानी में विटामिन सी, विटामिन बी, मैंगनीज और एंटीऑक्सिडेंट जैसे कई मिनरल्स और विटामिंस होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं, जिससे खांसी ठीक होने में मदद मिलती है।"

गले को आराम प्रदान करता है (Soothing effect)

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी आगे कहती हैं, " खांसी में नारियल पानी से तरह-तरह के लाभ मिलते हैं। हालांकि, यह सही है कि खांसी पर नारियल पानी का सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन खांसी होने पर नारियल पानी पीने से गले को काफी आराम मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खांसते हुए अक्सर गला छिल जाता है और अंदर संक्रमण फैल जाए, तो दर्द भी होने लगता है। इस स्थिति में नारियल पानी पिया जाए, तो गले में जलन और ड्राईनेस से अस्थाई रूप से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, नारियल पानी का हल्का स्वाद होता है, जो कई लोगों को खांसी के दौरान फील गुड का अहसास कराता है।"

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर (Anti-inflammatory properties)

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "नारियल पानी में साइटोकिनिन सहित कई बायोएक्टिव यौगिक होते हैं। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। कई बार खांसते-खांसते रेस्पीरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन पथ में सूजन आ जाती है। इससे राहत पाने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ नारियल पानी पीने से रेस्पीरेटरी ट्रैक्ट में आई सूजन कम नहीं होगी। इस संबंध में आपको विशेषज्ञ से परामर्श कर दवाई लेनी पड़ेगी।" कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि खांसी होने पर नारियल पानी आपके आहार में एक हाइड्रेटिंग और पोषक तत्वों को जोड़ सकता है। इस तरह, खांसी के लक्षणों में कमी आ सकती है।

image credit: freepik

Read Next

→ फर्मेंटेड चावल खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 16, 2023 07:00 IST

    Published By : Meera Tagore