Doctor Verified

आप भी इन चीजों के साथ करते हैं त्रिफला का सेवन तो हो जाए सावधान, सेहत पर डाल सकता है बुरा असर

त्रिफला का सेवन पाचन को बेहतर रखने, इम्यूनिटी बूस्टर करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी इन चीजों के साथ करते हैं त्रिफला का सेवन तो हो जाए सावधान, सेहत पर डाल सकता है बुरा असर


भारत में सदियों से लोग बीमारियों को ठीक करने और स्वस्थ रहने के लिए घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक औषधीयों का उपयोग करते आ रहे हैं। खासकर कोविड-19 के बाद से लोगों का रूझान आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की ओर काफी ज्यादा बढ़ गया है। कुछ जड़ी-बूटियां ऐसी होती हैं, जिनका सेवन न सिर्फ बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, बल्कि ये आपको सेहतमंद रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इन्हीं जड़ी-बूटियों में त्रिफला भी शामिल है। त्रिफला तीन फलों आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका सेवन पाचन में सुधार करने, कब्ज से राहत दिलाने, आंखों को स्वस्थ रखने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन, क्या आपको पता है, अगर आप त्रिफला का सेवन नियमित रूप से कर रहे हैं तो इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि त्रिफला का सेवन करते समय किन चीजों से परहेज करें?

त्रिफला के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, त्रिफला का सेवन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, जो पाचन को बेहतर रखने, कब्ज की समस्या को दूर करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। लेकिन, इसके सेवन के साथ इन चीजों को खाने से बचना चाहिए-

1. तेज मिर्च और मसालेदार भोजन

त्रिफला का सेवन आपके पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करता है। इसलिए, जब आप त्रिफला का सेवन करते हैं तो इसके साथ तेज मिर्च और मसाले वाली चीजों के साथ खाने से बचें, क्योंकि इससे आपके पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इन चीजों के साथ त्रिफला का सेवन करने से इसका प्रभाव कम हो सकता है और पाचन पर बुर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: गुड़ और त्रिफला का कॉम्बिनेशन है चमत्कारी आयुर्वेदिक फार्मूला, जानें इसके फायदे

2. खट्टी चीजें

त्रिफला में आंवला होने के कारण इसका स्वाद भी थोड़ा खट्टा होता है। इसलिए, ज्यादा खट्टी चीजों जैसे इमली, नींबू, दही और अचार जैसी चीजों के साथ त्रिफला का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर में वात और पित्त दोष बढ़ सकता है। खासतौर पर रात के समय त्रिफला का सेवन करने के बाद खट्टी चीजें खाने से बचने की कोशिश करें।

What-not-to-eat-with-Triphala

3. तली-भुनी चीजें

तली-भुनी और ज्यादा हैवी चीजों का सेवन आपके पाचन पर दबाव डाल सकता है। अगर आप त्रिफला का सेवन किसी समस्या को ठीक करने के लिए कर रहे हैं तो उसके साथ तली-भुनी चीजों का सेवन आपके पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकता है और त्रिफला के डिटॉक्स प्रभाव को कम कर सकता है। बता दें कि त्रिफला का सेवन हल्के और सात्विक भोजन के साथ ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: अलग-अलग मौसम में त्रिफला खाने का सही तरीका क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

निष्कर्ष

आयुर्वेद में त्रिफला एक बेहतरीन औषधि है, जो कई बीमारियों को ठीक करने और आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। लेकिन, ध्यान रहे, तेज मिर्च, मसाले, खट्टी चीजें और तली-भुनी चीजों के साथ त्रिफला का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। इतना ही नहीं, त्रिफला का सेवन अगर आप घी या शहद के साथ कर रहे हैं तो इसके तुरंत बाद दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • त्रिफला कब नहीं खाना चाहिए?

    त्रिफला का सेवन कुछ खास परिस्थितियों में करने से बचना चाहिए। खासकर, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, कम वजन होने, नींद न आने की समस्या या बवासीर की समस्या होने पर त्रिफला का सेवन करने से बचना चाहिए या हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
  • कब्ज के लिए त्रिफला कैसे लें?

    कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने और पेट साफ करने के लिए आप त्रिफला को दही के साथ खा सकते हैं। इससे आपका पेट अच्छी तरह साफ होता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
  • क्या त्रिफला गर्म होता है?

    हां, त्रिफला की तासीर गर्म होती है। यह तीन फलों यानी आंवला, हरड़ और बहेड़ा के पाउडर को मिलाकर तैयार किया जाता है, जो शरीर में गर्मी को बढ़ा सकता है।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में गुलकंद का शरबत क्यों पीना चाहिए? जानें फायदे और बनाने के 3 आसान तरीके

Disclaimer

TAGS