Expert

किन पोषक तत्वों की कमी से होती है आंख फड़कने की समस्या, एक्सपर्ट से जानें

कई बार लोगों को आंखों के फड़कने की समस्या होती है, जिसको लोग समझते हैं कि कुछ बुरा होने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं। ऐसा शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
किन पोषक तत्वों की कमी से होती है आंख फड़कने की समस्या, एक्सपर्ट से जानें


Poshak Tatvo Ki Kami Ke Karan Hoti Hai Aakho Ke Fadakne Ki Samasya In Hindi: कई बार लोगों को आंख फड़ने की समस्या होती है। ऐसे में बहुत से आंख फड़कने को बुरा मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आंख फड़ने की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी या अन्य कारणों से हो सकती है। आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें आंखों के फड़कने की समस्या किन पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है?

किन पोषक तत्वों की कमी से होती है आंख फड़कने की समस्या - Lack Of Which Nutrients Causes Eye Twitching Problem In Hindi

एक्सपर्ट के अनुसार, आंखों की फड़ने की समस्या शरीर में पानी की कमी, अधिक स्ट्रेस में रहने और पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याओं के कारण हो सकती है, लेकिन इसके कोई नुकसान नहीं हैं।

विटामिन-बी12 की कमी

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों को आंख फड़कने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, विटामिन-बी12 तंत्रिका तंत्र की कार्यक्षमता को नियंत्रित करने में सहायक है। ऐसे में इसकी कमी होने पर लोगों को तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है, जिससे आंख फड़कने की समस्या भी होती है।

इसे भी पढ़ें: लगातार आंखें फड़कने का कारण हो सकता है तनाव, डॉक्टर से जानें क्या है कनेक्शन

what nutrient deficiency causes eye twitching in hindi 01 (2)

विटामिन-डी की कमी

शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण लोगों को आंख फड़कने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में इसकी कमी के कारण मांसपेशियों के कार्य प्रभावित होते हैं, जो आंख फड़कने या झनझनाहट की समस्या बढ़ा सकती है।

मैग्नीशियम की कमी

मैग्नीशियम शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह मांसपेशियों के कार्यों को नियंत्रित करने और उनकी कार्यक्षमता को बेहतर करने में सहायक है। लेकिन शरीर में इसकी कमी होने पर लोगों को मांसपेशियों में ऐंठन और आंखों की मांसपेशियों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण लोगों को आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में मैग्नीशियम की कमी से आंख फड़कने की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें संबंध

जिंक की कमी

शरीर में जिंक की कमी होने पर लोगों को आंख फड़कने की समस्या हो सकती है। जिंक की कमी के कारण लोगों को आंख फड़कने के अलावा, आंखों के स्वास्थ्य और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पोटैशियम की कमी

पोटैशियम की कमी के कारण लोगों को आंख फड़कने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है, जिसके कारण आंख फड़ने की समस्या हो सकती है।

आंख फड़कने की समस्या से राहत के लिए क्या करें? - What To Do To Get Relief From Eye Twitching Problem?

आंखों के फड़कने की समस्या से राहत के लिए विटामिन-बी12, विटामिन-डी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करें। इससे मांसपेशियों की ऐंठन और आंखों के फड़कने की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही, इनसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इस समस्या से राहत के लिए पर्याप्त नींद लें, लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचें और ठंडे पानी से मुंह धोएं।

निष्कर्ष

आंख फड़कने की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जिनमें से एक पोषक तत्वों की कमी एक समस्या है। शरीर में विटामिन-बी12, विटामिन-डी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण आंख फड़कने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए इन पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करें।

ध्यान रहे, आंख फड़कने की समस्या 2 दिन से ज्यादा होने पर इसे नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

ऑफिस वर्क स्ट्रेस के चलते हेल्दी खाना नहीं खा पाते? अपनाएं ये 5 न्यूट्रिशन हैक्स, दूर होगी पोषण की कमी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version