Doctor Verified

क्या होता है White Coat Hypertension? डॉक्टर से जानें इसके बारे में सबकुछ

व्हाइट कोट हाइपरटेंशन होने पर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर केवल डॉक्टर के सामने या क्लीनिक पर ही बढ़ता है। जबकि, घर में मरीज का ब्लड प्रेशर बिलकुल सामान्य रहता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या होता है White Coat Hypertension? डॉक्टर से जानें इसके बारे में सबकुछ


What is White Coat Hypertension in Hindi: हाइपरटेंशन यानि हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाता जा रहा है। आजकल खान-पान खराब होने की वजह से लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या होती जा रही है। लेकिन, क्या आपने कभी White Coat Hypertension के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। व्हाइट कोट हाइपरटेंशन भी रक्तचाप से जुड़ी समस्या है। व्हाइट कोट सुनकर आपके मन में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीर आ रही होगी। जी हां, व्हाइट कोट हाइपरटेंशन डॉक्टर से जुड़ा होता है।

यह भी सामान्य हाइपरटेंशन की ही तरह एक समस्या है, जिसमें मरीज का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। लेकिन, यह ब्लड प्रेशर थोड़ी अलग स्थितियों में बढ़ता है। हालांकि, एक अच्छा लाइफस्टाइल अपनाकर White Coat Hypertension को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से बातचीत की। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। (White Coat Hypertension Kya Hota Hai)

क्या होता है White Coat Hypertension?

White Coat Hypertension को समझना बेहद आसान होती है। यह भी आम हाइपरटेंश और उच्च रक्तचाप की ही तरह होता है। आसान भाषा में समझें तो व्हाइट कोट हाइपरटेंशन होने पर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर केवल डॉक्टर के सामने या क्लीनिक पर ही बढ़ता है। जबकि, घर में या अन्य जगहों पर मरीज का ब्लड प्रेशर बिलकुल सामान्य रहता है।

दरअसल, इसे व्हाइट कोट हाइपरटेंशन इसलिए कहा जाता है क्योंकि, ब्लड प्रेशर को मापने वाले डॉक्टर आमतौर पर सफेद कोट पहनते हैं। अगर आपके साथ भी यह स्थिति होती है तो इसे हल्के में न लें, बल्कि यह एक चिंताजनक विषय हो सकता है। सही और जल्दी निदान करने के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसे कई बार व्हाइट कोट सिंड्रोम भी कहा जाता है। 

whitecoathypertension-inside

White Coat Hypertension के लक्षण

  1. व्हाइट कोट हाइपरटेंशन होने पर आपको शरीर में कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  2. यह समस्या होने पर आपको डॉक्टर के सामने जाने से डर लगता है और क्लीनिक में ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
  3. ऐसे में केवल स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बीपी नापने पर ही ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ होता है।
  4. ऐसे में आपको स्ट्रेस और एंग्जाइटी की भी समस्या हो सकती है।
  5. व्हाइट कोट हाइपरटेंशन होने पर आपका ब्लड प्रेशर घर पर बिलकुल नॉर्मल रहता है।
  6. ऐसे में डॉक्टर के पास जाने के नाम पर भी मरीज का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। 

White Coat Hypertension को कैसे रोकें

  1. व्हाइट कोट हाइपरटेंशन को रोकने के लिए आपको एक सपोर्ट की जरूरत है। इसलिए अपने डॉक्टर के साथ अच्छी बॉन्ड बनाएं।
  2. हाइपरटेंशन चेक कराने से पहले आपको लंबी गहरी सांस लेने की जरूरत है।
  3. व्हाइट कोट हाइपरटेंशन के लिए आपको डॉक्टर से बीच-बीच में सवाल-जवाब करते रहना चाहिए।
  4. इसके लिए आपको रिलैक्स रहना चाहिए ताकि आपका ब्लड प्रेशर डॉक्टर के सामने भी सामान्य रहे।
  5. इसके लिए रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं ताकि ब्लड प्रेशर सामान्य रहे। 

White Coat Hypertension को मैनेज करने के लिए क्या करें?

  1. White Coat Hypertension को मैनेज करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए।
  2. इसके लिए डॉक्टर के पास जाएं और अपना रेगुलर चेकअप कराएं।
  3. व्हाइट कोट हाइपरटेंशन को मैनेज करने के लिए आप दवाओं का भी सहारा ले सकते हैं।
  4. इसके लिए घर पर ऑटोमैटिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर का इस्तेमाल करें और बीपी का पता लगाएं।
  5. इससे बचने और मैनेज करने के लिए आप लोगों को स्ट्रेस को मैनेज करना चाहिए और डायबिटीज का भी ध्यान रखना चाहिए।
  6. ऐसे में आपको एक्सरसाइज और योग करना चाहिए ताकि व्हाइट कोट हाइपरटेंशन नियंत्रित रहे। 

FAQ

  • व्हाइट कोट हाइपरटेंशन क्यों होता है? 

    व्हाइट कोट हाइपरटेंशन आमतौर पर घबराहट, एंग्जाइटी, स्ट्रेस और किसी चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोच लेने के कारण होता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
  • व्हाइट कोट हाइपरटेंशन में क्या होता है?

    व्हाइट कोट हाइपरटेंशन होने पर मरीज का ब्लड प्रेशर घर पर तो सामान्य रहता है, लेकिन क्लीनिक में या डॉक्टर के सामने अचानक बढ़ जाता है।
  • व्हाइट कोट हाइपरटेंशन में ब्लड प्रेशर बढ़ता है या नहीं?

    जी हां, व्हाइट कोट हाइपरटेंशन भी सामान्य हाइपरटेंशन की ही तरह एक प्रकार की समस्या है, जिसमें आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। हालांकि, इसे भी मैनेज किया जा सकता है।

 

 

 

Read Next

युवाओं में नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग एक बड़ा खतरा क्‍यों बन रहा है? जानें एक्‍सपर्ट्स से

Disclaimer