ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा दिलाएगी ट्रिपल हेयर वॉशिंग तकनीक, जानें तरीका

Triple Hair Washing: स्कैल्प की गहराई से सफाई करने के लिए आजकल कई लोग ट्रिपल हेयर वॉशिंग की तकनीक अपना रहे हैं। आइए इस लेख में जानें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा दिलाएगी ट्रिपल हेयर वॉशिंग तकनीक, जानें तरीका


Triple Hair Wash Technique In Hindi: बालों को हेल्दी रखने के लिए डाइट और देखभाल दोनों जरूरी है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोगों के लिए बालों पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाल बेजान और ड्राई होने लगते हैं और ज्यादा टूटने लगते हैं। स्कैल्प ठीक से साफ न हो पाना इसका मुख्य कारण हो सकता है। कई बार हम जल्दबाजी में शैंपू करते हैं, जिससे स्कैल्प की सफाई नहीं हो पाती है। ऐसे में ट्रिपल हेयर वॉशिंग आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, यह बाल धोने का एक तरीका है, जिससे बालों को हेल्दी रखा जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसे किस तरह किया जाता है? तो आपके इस प्रश्न का उत्तर देते हुए हम इस लेख में बताएंगे कि ट्रिपल हेयर वॉशिंग बालों के लिए कैसे फायदेमंद है। 

triple hair wash

पहले समझिए क्या है ट्रिपल हेयर वॉशिंग- What Is Triple Hair Wash Technique

ज्यादातर लोग बालों में एक बार शैंपू लगाकर बालों को धोते हैं। वहीं ट्रिपल हेयर वॉशिंग तकनीक में बालों को तीन बार धोया जाता है। यह तकनीक स्कैल्प की गहराई से सफाई करने और बालों से ऑयल हटाने के लिए अपनाई जाती है। इसमें स्कैल्प पर तीन बार शैंपू लगाकर झाग बनाया जाता है और बालों को पानी से साफ किया जाता है। इसके लिए 2 बार डीप क्लीन किया जाता है, जिसके लिए डीप क्लींजिंग वाले शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद 1 बार स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने वाले शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है।

ट्रिपल हेयर वॉशिंग कैसे फायदेमंद है? Benefits of Triple Hair Wash Technique

ट्रिपल हेयर वॉशिंग करने से स्कैल्प की गहराई से सफाई हो सकती है। यह तकनीक ऑयली स्कैल्प वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इससे स्कैल्प का एक्स्ट्रा ऑयल क्लीन हो जाता है। साथ ही यह सिर की खुजली और इरिटेशन से भी राहत देने में मददगार है। बालों में शाइन और सॉफ्टनेस बनाए रखने के लिए भी यह तकनीक काफी असरदार है। 

इसे भी पढ़े- ड्राई और फ्रिजी बालों पर लगाएं नारियल तेल से बने ये 5 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

कितनी बार करनी चाहिए ट्रिपल हेयर वॉशिंग- When You Should Do Triple Hair Wash Technique

अगर आप बालों की स्टाइलिंग करते हैं या केमिकल प्रोडक्ट्स ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसकी ज्यादा जरूरत हो सकती है। अगर आपका स्कैल्प बहुत जल्दी ऑयली हो जाता है, तो सप्ताह में 2 बार ट्रिपल हेयर वॉशिंग करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही अगर आपको डैंड्रफ या सिर में खुजली की समस्या भी रहती है, तो भी सप्ताह में 2 बार ट्रिपल हेयर वॉशिंग करना फायदेमंद हो सकता है। 

किस तरह करें ट्रिपल हेयर वॉशिंग- How To Do Triple Hair Washing

ट्रिपल हेयर वॉशिंग करने के लिए आपको दो तरह के शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। पहला शैंपू स्कैल्प की सफाई के लिए होना चाहिए और दूसरा स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने के लिए। इससे स्कैल्प की गहराई से सफाई होगी, साथ ही स्कैल्प में नमी भी बनी रहेगी।

इसे भी पढ़े- मानसून में बालों पर लगाएं अलसी के बीजों से बने ये 4 हेयर मास्क, ड्राई और फ्रिजी बालों से मिलेगा छुटकारा

अगर आपको बालों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहती हैं, तो आप ट्रिपल हेयर वॉशिंग को अपना सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

सर्दियों में बालों पर लगाएं मूंग दाल से बना हेयर मास्क, डैंड्रफ समेत कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer