Can stomach problems cause Pimples: आजकल चेहरे पर पिंपल्स होना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। जब चेहरे पर पिंपल होते हैं तो लोग इसे अक्सर धूल-मिट्टी या गलत खान-पान से जोड़ते हैं, लेकिन कई बार यह पेट में गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है। अगर आपकी स्किन भी बार-बार खराब हो रही है, चेहरे पर पिंपल निकल रहे हैं और खुजली या रैशेज निकल रहे हैं तो जरूरी है कि अपने पेट के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि चेहरे पर पिंपल्स निकलने का पेट से क्या कनेक्शन है और इसके बचाव के लिए क्या करना चाहिए। हमने इस विषय पर डॉक्टर से विस्तार में बात की। उन्होंने सारी जानकारी दी।
क्या पेट की समस्या से पिंपल्स हो सकते हैं-Can stomach problems cause pimples?
डॉक्टर बताते हैं कि पिंपल होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन पिंपल होने की वजह पेट की गर्मी भी हो सकती है। डॉक्टर ने बताया कि हमारे शरीर का हर हिस्सा एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। खासतौर पर पेट और त्वचा का बहुत गहरा रिश्ता है। अगर आपके पेट में कुछ गड़बड़ी है, तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ेगा। यहां तक कि स्टडी से भी पता चला है कि अगर आंत के बैक्टीरिया में असंतुलन है, तो शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिससे मुंहासे निकल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के छोटे-छोटे दानों से हो गए हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
बैक्टीरिया बढ़ने से स्किन पर पड़ता है असर-The increase in bacteria affects the skin
खासतौर से, क्यूटीबैक्टीरियम एक्नेस (सी. एक्नेस) नामक एक प्रकार के बैक्टीरिया की ज्यादा बढ़ जाए तो मुंहासे निकल आते हैं। C. acnes स्किन माइक्रोबायोम का एक आम हिस्सा है, लेकिन जब यह बढ़ता है, तो यह सूजन और मुंहासे पैदा कर सकता है। इसके अलावा, जब आपका पेट साफ नहीं होता है, तो इसका असर चेहरे पर दिख सकता है। दरअसल, पेट का स्वास्थ्य खराब है, तो इससे इंसुलिन को बढ़ावा मिलता है, और इंसुलिन एक हार्मोन है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जब शरीर इंसुलिन को बढ़ने से रोक नहीं पाता, तो इससे स्किन पर असर पड़ता है, वहां तेल जमा होता है, और रोम छिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे पिंपल्स निकल सकते हैं।
पेट की गर्मी को कम करने के लिए क्या करें-What to do to reduce stomach heat?
अगर आप स्किन की समस्या से परेशान हैं या फिर बार-बार पिंपल हो रहे हैं, तो पेट में गड़बड़ी हो सकती है, या यूं कहें कि पेट में गर्मी हो सकती है। ऐसे में अगर आप इस बात पर ध्यान देंगे कि पेट की गर्मी कैसे शांत की जाए, तो हो सकता है कि आपके चेहरे से पिंपल कम हो जाएं। पेट की गर्मी शांत करने के लिए कुछ चीजें करें।
इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा चॉकलेट खाने से पिंपल्स होते हैं? जानें एक्सपर्ट से
- हाइड्रेट रहें, यानी कि खूब सारा पानी पिएं।
- तला-भुना कम खाएं, ज्यादा मसाले की चीजें न खाएं, और इसकी जगह हेल्दी डाइट को अपनाएं।
- स्ट्रेस कम लें, क्योंकि तनाव भी कई परेशानियों की वजह होता है।
- पर्याप्त नींद लें, क्योंकि समय पर सोना और पूरी नींद लेना आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखता है।
- स्किन को साफ और सूखा रखें, उसको तैलीय न होने दें।
निष्कर्ष
चेहरे पर पिंपल्स होना एक बड़ी समस्या है। ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं। चेहरे पर पिंपल या रैशेज आपकी सुंदरता को भी खराब कर सकते हैं। हालांकि, आपने यह सोचा है कि क्या चेहरे पर पिंपल्स होने की वजह आपकी पेट की खराबी हो सकती है। जी हां, डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपके पेट में गर्मी है और या पाचन बेहतर नहीं है, तो इसका सीधा असर स्किन पर पड़ता है। ऐसे में पेट की गड़बड़ी को ठीक करना आपके चेहरे के पिंपल्स को कम कर सकता है। इसके लिए आप अच्छी डाइट को अपनाएं और भरपूर मात्रा में पानी पिएं। हालांकि, अगर आपको ज्यादा परेशानी है तो डॉक्टर की सलाह लें।
FAQ
क्या पेट की समस्या से पिंपल्स हो सकते हैं?
जब आपका पेट साफ नहीं होता है, तो इसका असर चेहरे पर दिख सकता है। दरअसल, पेट का स्वास्थ्य खराब है, तो इससे इंसुलिन को बढ़ावा मिलता है, और इंसुलिन एक हार्मोन है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जब शरीर इंसुलिन को बढ़ने से रोक नहीं पाता, तो इससे स्किन पर असर पड़ता है, वहां तेल जमा होता है, और रोम छिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे पिंपल्स निकल सकते हैं।चेहरे पर लगातार पिंपल्स होने का क्या कारण है?
चेहरे पर पिंपल्स होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खान-पान, रोमछिद्रों का बंद हो जाना, हार्मोनल बदलाव, तनाव आदि।चेहरे पर पिंपल किसकी कमी से होते हैं?
चेहरे पर पिंपल सही पोषण न मिलने की वजह से हो सकते हैं। इसके अलावा, हार्मोनल बदलाव और विटामिन की कमी भी पिंपल्स की वजह हो सकते हैं।