आजकल मच्छरों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है, छोटे-छोटे दिखने वाले मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जिका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियां फैलाते हैं। इन बीमारियों की चपेट में आने वाले बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए स्थिति गंभीर हो सकती है। मच्छर न केवल घर के अंदर, बल्कि आसपास के खुले इलाकों, नालियों, गमलों, कूलरों और छतों पर जमा पानी में पनपते हैं। खास बात यह है कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है और साफ पानी में अंडे देता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा और भी बढ़ जाता है। ऐसे में केवल दवाइयों पर निर्भर रहना काफी नहीं है। हमें मच्छरों से बचाव के लिए प्रभावशाली और स्थायी उपायों को अपनाना जरूरी है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, मच्छर कंट्रोल करने के लिए क्या किया जा सकता है?
मच्छर कंट्रोल करने के लिए क्या किया जा सकता है? - What Is The Best Way Control Mosquitoes
1. घर में पानी जमा न होने दें
घर में कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें, विशेष रूप से कूलर, फूलदान, टंकी, छतों पर रखे बर्तन और गमलों की प्लेटों में। इसके अलावा हर हफ्ते कूलर और पानी की टंकियों को खाली कर उन्हें अच्छे से साफ करना चाहिए। प्लास्टिक की बोतलों, टायरों और अन्य बर्तनों को उल्टा करके रखें ताकि उनमें बारिश का पानी न भर सके। साथ ही, नालियों की सफाई भी समय-समय पर करते रहें। यह आदत न केवल मच्छरों को रोकने में मदद करेगी, बल्कि अन्य बीमारियों से भी बचाएगी।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी मच्छरों से जुड़े इन मिथकों पर करते हैं भरोसा, जानें डॉक्टर से सच्चाई
2. नीम और लेमनग्रास के तेल का छिड़काव करें
नेचुरल उपायों की बात करें तो नीम और लेमनग्रास के तेल मच्छर भगाने में अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं। इनका छिड़काव घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों के पास करने से मच्छर दूर रहते हैं। नीम के तेल में कीटरोधी गुण होते हैं और इसका उपयोग प्राचीन समय से किया जाता रहा है। वहीं, लेमनग्रास का ताजा और तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं आता। आप चाहें तो इन दोनों तेलों को एक स्प्रे बोतल में मिलाकर अपने घर में छिड़क सकते हैं। इसके अलावा, इन्हें डिफ्यूजर में डालकर भी घर में उपयोग किया जा सकता है।
3. खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छर जाली लगवाएं
मच्छरों को घर में प्रवेश से रोकना उनकी रोकथाम का सबसे सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय है। इसके लिए खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छर जाली लगवाना एक स्थायी समाधान हो सकता है। यह उपाय विशेष रूप से उन घरों के लिए उपयोगी है, जो पार्क या गार्डन के पास स्थित हैं, जहां मच्छरों की संख्या ज्यादा होती है।
इसे भी पढ़ें: World Malaria Day: मच्छर भगाने के लिए घर पर नैचुरल चीजों से बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, जानें तरीका
जाली लगाने से हवा और रोशनी तो अंदर आती है, लेकिन मच्छर नहीं। यह एक पर्यावरण अनुकूल उपाय है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे न तो कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है और न ही स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का बुरा प्रभाव पड़ता है। एक बार मच्छर जाली लगवाने से सालों तक फायदा (What is the best way to keep mosquitoes away) मिलता है।
4. सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें
रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना एक सही उपाय है। यह उपाय विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है और मच्छर के काटने से इन्हें जल्दी इंफेक्शन हो सकता है। आजकल बाजार में कई प्रकार की हल्की और टिकाऊ मच्छरदानियां उपलब्ध हैं, जो आसानी से बिस्तर या फर्श पर लगाई जा सकती हैं। मच्छरदानी का इस्तेमाल करने से न केवल मच्छर से बचाव होता है, बल्कि नींद भी बिना किसी खलल के पूरी होती है। यह एक केमिकल-मुक्त और किफायती समाधान है, जो हर घर में अपनाया जाना चाहिए।
5. मच्छरों को दूर भगाने वाले पौधे लगाएं
नेचुरल उपायों में पौधे भी अहम भूमिका निभाते हैं। तुलसी, लेमन बाम और लैवेंडर जैसे पौधे न केवल वातावरण को ताजगी प्रदान करते हैं, बल्कि मच्छरों को भी दूर रखते हैं। तुलसी के पौधे से निकलने वाली गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती, जिससे वे घर के पास भी नहीं भटकते। इन पौधों को आप अपने घर की खिड़कियों के पास, बालकनी में या बगीचे में लगाकर मच्छरों से नेचुरल सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। यह उपाय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी है और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।
निष्कर्ष
मच्छरों से बचाव के लिए जागरूकता और नियमित स्वच्छता सबसे जरूरी है। केमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की बजाय यदि हम नेचुरल उपायों को अपनाएं तो न केवल अपने घर को मच्छरों से सुरक्षित (What is the most effective mosquito control) रख सकते हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। ऊपर बताए गए पांच उपाय अगर नियमित रूप से अपनाए जाएं, तो मच्छरों पर कंट्रोल पाया जा सकता है और उनसे होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
घर में ज्यादा मच्छर हो जाए तो क्या करें?
अगर घर में ज्यादा मच्छर हो जाएं तो तुरंत मच्छरदानी, नीम/लेमनग्रास तेल का छिड़काव करें और खिड़कियों-दरवाजों पर जाली लगाकर घर को बंद रखें।क्या कपूर जलाने से मच्छर भागते हैं?
हां, कपूर जलाने से निकलने वाली तीव्र गंध मच्छरों को दूर भगाने में मदद करती है।मच्छर मारने के लिए घर पर तेल कैसे बनाएं?
मच्छर मारने के लिए नीम के तेल में लेमनग्रास या टी ट्री ऑयल मिलाकर घर पर प्राकृतिक मच्छर भगाने वाला तेल तैयार किया जा सकता है।