
प्रीबायोटिक्स कुछ सब्जियों, फलों और स्टार्च में पाए जाने वाले फाइबर का अपचनीय रूप हैं। यानि प्रीबायोटिक्स को गैर-पचने योग्य कार्बोहाइड्रेट कहा जाता है, जो आंत माइक्रोबायोटा द्वारा उपयोग किया जाता है और आमतौर पर उन खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है, जो फाइबरयुक्त होते हैं। ये आंत के अनुकूल बैक्टीरिया के लिए एक खाद्य स्रोत के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलावा, प्रोबायोटिक्स आपके पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह आपके आंत स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भ मददगार हैं। लेकिन क्या प्रीबायोटिक्स आपके वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं? इसका जवाब हैं, हां... लेकिन कैसे प्रीबायोटिक्स आपके वजन घटाने को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं, यहां जानिए।

वजन घटाने के लिए प्रीबायोटिक्स
जब वजन घटाने की बात आती है, तो इसके लिए स्वस्थ पाचन और पेट में मौजूद बैक्टीरिया एक अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, कुछ ऐसे खाद्य-पदार्थ जो आपके आंत के अच्छे बैक्टीरिया के विकस को बढ़ावा देते हैं। इन खाद्य पदार्थों की दो श्रेणी हैं जिसमें, प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स शामिल हैं। जहां वजन घटाने की बात आती है, तो इन दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थों को डाइट मेंशामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
प्रोबायोटिक्स खाद्य पदार्थ हैं जो आपके आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए लड़ते हैं, जबकि प्रीबायोटिक्स आदर्श वातावरण प्रदान करते हैं ताकि मौजूद बैक्टीरिया जीवित रहने के लिए पोषण प्राप्त करने में सक्षम हों।
इसे भी पढ़ें: लॉक-डाउन के दौरान बेस्ट है ब्लैक लेमन कॉफी, न रहेगा वजन बढ़ने का डर और न सेहत को नुकसान

वजन घटाने के मामले में स्वस्थ आंत बैक्टीरिया और हमारी पाचन प्रक्रिया दोनों वजन घटाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। आपके आंत में बैक्टीरिया की प्रकृति निर्धारित करती है कि आपके शरीर में भोजन कितना अच्छा या खराब अवशोषित होता है। एक अध्ययन में भी पाया गया है कि प्रीबायोटिक्स आपके वजन को घटाने में प्रोबायोटिक्स से भी बेहतर हैं। अध्ययन में कहा गया है कि प्रीबायोटिक फाइबर आंतों की वसा को अवशोषित करने में मदद कर सकता है, और इसलिए, वजन घटाने के प्रभावी तरीके के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्रीबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ
देखा जाए, तो अधिकांश फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों में प्रीबायोटिक्स हो सकते हैं, लेकिन यहां हम आपको प्रीबायोटिक्स के सबसे अच्छे स्त्रोत बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए जरूरी है डाइट पर कंट्रोल, इन 4 तरीकों से करें अपने खाने को कम
- केला
- शतावरी
- लहसुन
- प्याज
- सोयाबीन
- साबुत अनाज जैसे- ओट्स
- अलसी के बीज
Read More Article On Weight MAnagement in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version