Girl Dinner Trend: ट्रेंड में क्यों छाया हुआ है 'गर्ल डिनर'? जानें क्या है ये और कैसे करता है सेहत को प्रभावित

गर्ल डिनर कई खाद्य पदार्थों का एक समूह है, जिसमें बिना पकाई गई चीजें जैसे चेरी टमाटर, बादाम. पनीर या फिर ऑलिव्स आदि शामिल होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Girl Dinner Trend: ट्रेंड में क्यों छाया हुआ है 'गर्ल डिनर'? जानें क्या है ये और कैसे करता है सेहत को प्रभावित


दुनियाभर में कई प्रकार की डाइट हैं, जो अक्सर ट्रेंड में आती रहती हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर "गर्ल डिनर" का ट्रेंड काफी प्रचलित हो रहा है। बहुत से लोग इस नाम को सुनकर कंफ्यूज हो जाते हैं। दरअसल, एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर द्वारा एक वीडियो शेयर करने के बाद गर्ल डिनर तेजी से वायरल हुआ और ट्रेंड में आया। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

क्या है गर्ल डिनर? 

दरअसल, गर्ल डिनर अलग-अलग खाने का एक समूह है, जिसमें बिना पकाई गई चीजें जैसे चेरी टमाटर, अंगूर, पिस्ता, बेल पेपर्स, सलामी, बादाम. पनीर या फिर ऑलिव्स आदि शामिल होती हैं। इसमें कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ मिक्स होती हैं, जो डिनर के साथ ही एक हेल्दी स्नैक्स की तरह काम करते हैं। इसे गर्ल नाम डिनर नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि आमतौर पर कामकाजी महिलाएं या फिर थकान हो जाने के बाद इस तरह का झटपट बनने वाला खाना बनाते हैं। इसमें पका हुआ खाना नहीं होता, बल्कि सभी चीजें कच्ची या फिर प्लांट बेस्ड होती हैं। 

इसे भी पढ़ें - वीगन डाइट क्या है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

सेहत के लिए हो सकता है फायदेमंद 

कम समय में बनने वाले इस खाने के ट्रेंड को हेल्थ एक्सपर्ट्स भी पसंद करते हैं। हेल्थ एक्पर्ट्स की मानें तो गर्ल डिनर सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद भी हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन को नियंत्रित रखने और कम करने में मदद करती है। यही नहीं इस खाने को खाने के जरिए आप नमक की मात्रा भी कम लेते हैं, जो हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में भी मदद करती है। आप चाहें तो इसे नाश्ते में भी खा सकते हैं। 

girl dinner

कैसे बना सकते हैं हेल्दी? 

कुछ गर्ल डाइट में पोषक तत्वों की मात्रा कम होने के साथ ही नमक और फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। ऐसे में इसे हेल्दी बनाने के लिए आप सब्जियों और नट्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इससे यह डाइट पोषक तत्वों से भरपूर होगी, जो शरीर के लिए कई तरीकों से लाभकारी हो सकती है।

Read Next

G20 Summit के कारण MCD ने तेज की दिल्ली में डेंगू-मलेरिया से निपटने की मुहिम, जानें क्या हैं तैयारियां

Disclaimer