Doctor Verified

जल्दी प्रेग्नेंसी कंसीव करने में मदद करती है Fertility Massage, जानें इसके फायदे

Fertility Massage kya hoti hai: तनाव, जीवनशैली और कई कारणों से जो महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं, उनके लिए फर्टिलिटी मसाज काफी फायदेमंद होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जल्दी प्रेग्नेंसी कंसीव करने में मदद करती है Fertility Massage, जानें इसके फायदे


What is fertility Massage : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच महिलाओं को पीरियड्स, ओवुलेशन पीरियड्स सही न होने और सेक्स ड्राइव में कमी के कारण प्रेग्नेंसी कंसीव करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समय के साथ प्रेग्नेंसी कंसीव न कर पाने के कारण महिलाओं को मानसिक और शारीरिक तौर पर कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। ऐसे समय में महिलाएं नेचुरल विकल्पों की तलाश करती हैं। प्रेग्नेंसी कंसीविंग की प्रक्रिया को आसान बनाने में फर्टिलिटी मसाज (Fertility Massage) महिलाओं की मदद कर सकती है।

फर्टिलिटी मसाज एक विशेष प्रकार की थेरेपेटिक मसाज होती है, जो शरीर के प्रजनन अंगों पर केंद्रित होकर उनके स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करती है। जिससे प्रेग्नेंसी कंसीव करने में आने वाली तमाम परेशानियां दूर होती हैं।

फर्टिलिटी मसाज क्या है- What is Fertility Massage

दिल्ली के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनन गुप्ता का कहना है कि फर्टिलिटी मसाज एक खास प्रकार की थेरेपी है। ये मुख्य रूप से प्रजनन तंत्र, लसीका सिस्टम (lymphatic system), पाचन तंत्र और मानसिक संतुलन को संतुलित करने के लिए स्पेशलिस्ट द्वारा डिजाइन की गई है। फर्टिलिटी मसाज में महिलाओं को पेट के निचले हिस्से, पीठ, पेल्विक एरिया और कभी-कभी पूरे शरीर पर हल्के से लेकर गहरे तक स्ट्रोक्स दिए जाते हैं। फर्टिलिटी मसाज उन महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है, जिन्हें प्राकृतिक रूप से प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ेंः योनि का पीएच लेवल फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित, बता रहे हैं डॉक्टर

fertility-Massage-inside2

इसे भी पढ़ेंः योनि में ड्राईनेस से प्रभावित होते हैं सेक्सुअल रिलेशन, एक्सपर्ट बता रहे हैं इस स्थिति में क्या करें और क्या नहीं

फर्टिलिटी मसाज का मुख्य उद्देश्य- Importance of Fertility Massage

- ओनलीमायहेल्थ के साथ खास बातचीत के दौरान डॉ. मनन गुप्ता बताते हैं कि फर्टिलिटी मसाज का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के गर्भाशय और अंडाशय में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना है। ब्लड सर्कुलेशन बढता है और प्लेसेंटा हेल्दी बनता है।

- फर्टिलिटी मसाज करने से महिलाओं का शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है। इससे शरीर के हार्मोन संतुलित होते हैं।

- आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और डॉक्टर द्वारा किए जाने वाले इस मसाज के अंतर्गत झुके हुए गर्भाशय को सीधा किया जाता है। इससे प्रजनन अंगों की स्थिति मजबूत होती है और प्रेग्नेंसी कंसीव करने में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में पिंपल्स होने पर मैंने ट्राई किया ये घरेलू नुस्खा, 2 हफ्तों में मुझे मिला बेदाग चेहरा

फर्टिलिटी मसाज के प्रकार

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है मुख्य रूप से फर्टिलिटी मसाज 4 प्रकार की होती है। डॉक्टर महिला की स्थिति, पीरियड्स सर्कल और उन्हें प्रेग्नेंसी कंसीव करने के दौरान क्या-क्या परेशानियां आ रही है, ये देखकर फर्टिलिटी मसाज करवाने की सलाह देते हैं।

1. एब्डॉमिनल मसाज- फर्टिलिटी मसाज की इस प्रकिया में पेट के निचले हिस्से में मालिश की जाती है। इससे ब्लड फ्लो और प्रजनन अंगों को सुधारने में मदद मिलती है।

2. लसीटिक ड्रेनेज मसाज- डॉ. मनन कहते हैं कि आज के दौर में जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड जूस पीने से महिलाओं के शरीर में गंदगी जमा हो जाती है। इससे भी प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आती है। ऐसे में लसीटिक ड्रेनेज मसाज करने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जाता है और प्रजनन अंगों को स्वस्थ बनाया जाता है।

3. रिफ्लेक्सोलॉजी- पैरों के तलवे में स्थित प्रजनन अंगों के बिंदुओं पर दबाव डालकर सर्विक्स एरिया को स्वस्थ्य बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानिए कारण और बचाव के उपाय

फर्टिलिटी मसाज कैसे काम करती है

- गर्भाशय और अंडाशय तक उचित मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण पहुंचता है। इससे अंडाणुओं की गुणवत्ता में सुधार हो और प्रेग्नेंसी आसानी से कंसीव हो जाए।

- इस मसाज के जरिए तनाव और चिंता से प्रजनन हॉर्मोन जैसे LH, FSH, प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन प्रभावित होते हैं। मसाज एंडोर्फिन (खुशी के हॉर्मोन) को बढ़ावा देती है। जिससे महिला के मूड में सुधार होता है।

- इस मसाज के जरिए महिला के शरीर से पुराने यूटेरिन टिश्यू, सिस्ट या ब्लॉकेज को भी निकालने में मदद मिलती है। इससे प्रेग्नेंसी कंसीव करने की संभावना कई गुणा बढ़ती है।

किन महिलाओं के लिए फायदेमंद है फर्टिलिटी मसाज

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फर्टिलिटी मसाज हर महिला के लिए उपयुक्त नहीं होती है। ये एक विशेष प्रकार की मसाज होती है, इसका फायदा विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रही महिलाएं उठा सकती हैं।

वो महिलाएं जिन्हें शादी के बाद लंबे समय से गर्भधारण करने में परेशानी हो रही हो।

पीसीओएस और थॉयराइड जैसी हार्मोन संबंधी बीमारी से जूझने वाली महिलाएं।

फैलोपियन ट्यूब्स ब्लॉक होने की स्थिति में गर्भधारण न कर पाने में सक्षम महिलाएं

एंडोमेट्रियोसिस जैसी पीरियड्स संबंधी का सामना करने वाली लड़कियां।

इसे भी पढ़ेंः इन 5 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं हर्बल शैंपू, बालों को मिलेंगे कई फायदे

क्या फर्टिलिटी मसाज से तुरंत प्रेग्नेंसी कंसीव हो सकती है?

इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर बताते हैं कि फर्टिलिटी मसाज प्रेग्नेंसी कंसीव करने का कोई जादुई तरीका नहीं है। लेकिन नियमित और सही तरीके से फर्टिलिटी मसाज कराने पर यह शरीर को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार करने में मददगार होती है।

निष्कर्ष

फर्टिलिटी मसाज एक प्राकृतिक, सुरक्षित उपाय है जो महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है। हालांकि यह कोई चमत्कारिक इलाज नहीं है, लेकिन नियमित और सही तकनीक से किए गए मसाज से गर्भधारण की संभावना में सुधार किया जा सकता है। यदि आप लंबे समय से कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं और दवाओं से थक चुकी हैं, तो फर्टिलिटी मसाज को जरूर ट्राई करें। ध्यान रहे कि फर्टिलिटी मसाज को सिर्फ आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और विशेषज्ञों की सलाह पर ही करवाना चाहिए।

Image Credit: Freepik.com

FAQ

  • क्या फर्टिलिटी मसाज से फॉलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज दूर हो सकती है?

    डॉक्टर बताते हैं कि कुछ केस स्टडीज में यह देखा गया है कि नियमित फर्टिलिटी मसाज से ट्यूब्स के आसपास की चिपचिपाहट या स्कार टिशू कम हो सकते हैं, जिससे ब्लॉकेज हल्की पड़ सकती है। लेकिन गंभीर ब्लॉकेज का इलाज सिर्फ मेडिकल प्रक्रिया से ही किया जा सकता है।
  • फर्टिलिटी मसाज घर पर की जा सकती है या किसी एक्सपर्ट से करवानी चाहिए?

    यदि आप प्रशिक्षित प्रोफेशनल से सीखते हैं तो घर पर भी कर सकते हैं, लेकिन शुरुआती दौर में किसी योग्य फर्टिलिटी मसाज थेरेपिस्ट से कराना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • फर्टिलिटी मसाज का असर कितने समय में दिखता है?

    फर्टिलिटी मसाज का असर हर महिला पर अलग-अलग होता है। लेकिन आम तौर पर 2-3 महीने की नियमित थेरेपी के बाद अधिकतर महिलाएं शरीर में पॉजिटिव बदलाव महसूस करने लगती हैं।

 

 

 

Read Next

मिसकैरेज के बाद गर्भाशय की सफाई कब और क्यों जरूरी होती है? बता रही हैं डॉक्टर

Disclaimer

TAGS