Doctor Verified

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले सप्लीमेंट लेने पर शरीर में हो सकते हैं ये बदलाव, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

What Happens to Your Body When You Take Testosterone Booster: टेस्टोस्टेरोन बूस्टर लेने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले सप्लीमेंट लेने पर शरीर में हो सकते हैं ये बदलाव, डॉक्टर से जानें इनके बारे में


What Happens to Your Body When You Take Testosterone Booster: कई लोग टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल को बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट लेते हैं। अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि टेस्टोस्टेरोन शरीर में क्या करता है, तो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का कार्य मसल्स के विकास, फैट डिस्ट्रीब्यूशन और हड्डियों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना है। इसके अलावा, यह हार्मोन पुरुष प्रजनन क्षमता को स्वस्थ रखने का कार्य भी करता है। शरीर में इस हार्मोन की कमी से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोग टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं। यहां सवाल यह उठता है कि टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट्स लेने की वजह से शरीर में क्या बदलाव नजर आ सकते हैं? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. ब्रजेश कुमार अग्रवाल, सलाहकार - मधुमेह और एंडोक्रिनोलॉजी, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Brajesh Kumar Agrawal, Consultant - Diabetes & Endocrinology, Metro Hospital, Noida) से जान लेते हैं।

टेस्टोस्टेरोन बूस्टर्स क्या है?- What are Testosterone Boosters

anemia (2)

टेस्टोस्टेरोन बूस्टर्स ऐसे सप्लिमेंट्स होते हैं, जो शरीर में नेचुरली टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इन्हें अक्सर वे पुरुष इस्तेमाल करते हैं, जो थकान, यौन इच्छा में कमी, मांसपेशियों की कमजोरी जैसे लक्षणों से जूझ रहे होते हैं। आमतौर पर इन सप्लिमेंट्स के कुछ लाभ हो सकते हैं, लेकिन इनके कारण शरीर में होने वाले बदलावों और संभावित जोखिमों को समझना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट्स लेने की वजह से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

  • मसल्स और ताकत में बढ़ोतरी

टेस्टोस्टेरोन मसल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बूस्टर को लेने के बाद एक्सरसाइज के साथ मसल्स तेजी से बनती हैं और सहनशक्ति में सुधार होता है। यह मसल्स हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

  • यौन इच्छा और प्रदर्शन में सुधार

कई पुरुष टेस्टोस्टेरोन बूस्टर्स लेने के बाद यौन इच्छा और प्रदर्शन में बढ़ोतरी महसूस करते हैं। यह हार्मोन सीधे सेक्स ड्राइव और स्तंभन शक्ति (Erectile Function) को प्रभावित करता है।

  • मूड और मेंटल हेल्थ में बदलाव

टेस्टोस्टेरोन बूस्टर्स लेने के बाद कुछ लोगों को मानसिक स्पष्टता, बेहतर ध्यान और मूड में सुधार महसूस होता है। हालांकि, कुछ को चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स या घबराहट की समस्या भी हो सकती है, खासकर जब बूस्टर्स का ज्यादा या बिना सलाह के सेवन किया जाए।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है हाइपोगोनाडिज्म, डॉक्टर से जानें

  • फैट में बदलाव

टेस्टोस्टेरोन शरीर में चर्बी के वितरण को प्रभावित करता है। इसे लेने के बाद पेट के आसपास की चर्बी में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन यह व्यक्ति के लाइफस्टाइल और खानपान पर भी निर्भर करता है।

  • स्किन और बालों पर असर

कुछ लोगों को मुंहासे या त्वचा में तैलीयपन महसूस हो सकता है। वहीं, जिनमें जेनेटिक रूप से बाल झड़ने की समस्या है, उनमें बालों का झड़ना तेज हो सकता है।

  • फर्टिलिटी पर असर

टेस्टोस्टेरोन बूस्टर्स का लंबे समय तक सेवन शरीर में प्राकृतिक रूप से स्पर्म बनाने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे स्पर्म की संख्या घट सकती है।

  • दिल और लिवर पर असर

बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा मात्रा में टेस्टोस्टेरोन लेना हृदय और लिवर पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या केवल एक अंडकोष होने से टेस्टोस्टेरोन कम होता है? जानें डॉक्टर से

टेस्टोस्टेरोन बूस्टर्स लेने के बाद शरीर में ऊपर बताए लक्षण नजर आ सकते हैं। बता दें कि आपको कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के इन बूस्टर्स का सेवन करते हैं, तो इनका जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन न करें।  

Read Next

क्या एनीमिया का इलाज किया जा सकता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version