Doctor Verified

खूबसूरत स्किन के लिए लेते हैं सप्लीमेंट्स, तो डॉक्टर से जान लें कौन सा सप्लीमेंट कब लेना चाहिए?

क्या आप भी स्किन के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं? क्या आप जानते हैं कौन-सा सप्लीमेंट कब लेना ज्यादा बेहतर होता है? आइए एक्सपर्ट से जानें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
खूबसूरत स्किन के लिए लेते हैं सप्लीमेंट्स, तो डॉक्टर से जान लें कौन सा सप्लीमेंट कब लेना चाहिए?


Best Time To Take a Skin Booster: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए पोषण पर ध्यान देना जरूरी है। त्वचा के लिए पोषण की कमी बैलेंस डाइट से पूरी हो सकती है। लेकिन कई बार बॉडी में कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है जो डाइट से भी पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में डॉक्टर्स उस न्यूट्रिएंट्स के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। सप्लीमेंट्स स्किन सेल्स में जाकर पोषण देते हैं। ये बॉडी में जल्दी सोख जाते हैं और असर दिखाना शुरू करते हैं। कई महिलाएं स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए सप्लीमेंट्स लेती हैं। वहीं, कई स्किन प्रॉब्लम्स के इलाज के लिए भी सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत होती है। सप्लीमेंट्स लेने के साथ इनका सही समय पर सेवन करना भी जरूरी है, तभी ये ज्यादा असरदार होते हैं। क्या आप जानते हैं त्वचा के लिए कौन-से सप्लीमेंट्स कब लेने चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ अंकुर सरीन ने इस बारे में जानकारी शेयर की है। आइए इस लेख में जानें अलग-अलग स्किन सप्लीमेंट्स के लिए सही टाइम। 

supplements

स्किन के लिए कौन-सा सप्लीमेंट कब लेना चाहिए? Best Time To Take Skin Supplement

स्किन प्रॉब्ल्म और स्किन टाइप के मुताबिक डॉक्टर अलग-अलग सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। जानें आपको कौन-सा सप्लीमेंट कब लेना चाहिए- 

कोलेजन- Collagen

कोलेजन के सप्लीमेंट्स दिन या रात में खाने के साथ कभी भी ले सकते हैं। कोलेजन के सप्लीमेंट स्किन को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद होते हैं। ये सप्लीमेंट्स  झुर्रियों को कम करने और त्वचा में कसावट लाने में असरदार होते हैं। यह स्किन को यूवी रेज से बचाने में भी मदद करते हैं। 

ग्लूटाथियोन- Glutathione

ग्लूटाथियोन के सप्लीमेंट्स सुबह खाली पेट लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं। ये पिग्मेंटेशन, फाइन लाइंस और रिंकल्स कम करने में मदद करते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने, त्वचा में कसावट लाने और इंफ्लामेशन कंट्रोल रखने में भी मददगार है।

विटामिन बी कॉम्पलेक्स- Vitamin B Complex

विटामिन बी कॉम्पलेक्स के सप्लीमेंट्स सुबह नाश्ता करने के बाद ले सकते हैं। ये सप्लीमेंट्स स्किन को हाइड्रेट और टोन करने में मदद करते हैं। इनसे पिग्मेंटेशन कम होती है और एक्ने और स्किन एजिंग का खतरा भी कम होता है। 

इसे भी पढ़ें- सप्लीमेंट्स लेने की सही उम्र क्या होती है? एक्सपर्ट से जानें सप्लीमेंट

विटामिन ई- Vitamin E

विटामिन ई के सप्लीमेंट्स आप किसी भी मील के साथ ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपके मील में फैट्स पर्याप्त मात्रा में जरूर हो। विटामिन ई सप्लीमेंट्स स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। यह सनबर्न कम करते हैं और स्किन ईचिंग से राहत देते हैं। ये सप्लीमेंट्स डार्क सर्कल्स कम करने और घाव भरने में भी मददगार होते हैं। 

कैल्शियम- Calcium

अगर आप कैल्शियम कार्बोनेट ले रहे हैं तो आप मील के साथ ले सकते हैं। लेकिन अगर आप कैल्शियम सिट्रेट ले रहे हैं, तो दिन में कभी भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये सप्लीमेंट्स सीबम रेगुलेट करने और स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।

विटामिन डी3- Vitamin D3

विटामिन डी3 के सप्लीमेंट्स आप ब्रेकफास्ट या लंच कभी भी ले सकते हैं। विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स घावों को भरने और एक्ने का खतरा कम करने में मदद करते हैं। ये कोलेजन बढ़ाने और स्किन को सन डैमेज से बचाने में भी मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- सप्लीमेंट्स कब लेने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इन्हें लेने का सही समय 

बायोटीन- Biotin 

बायोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन खाने के बाद दिन में कभी भी कर सकते हैं। बायोटीन सप्लीमेंट्स स्किन को हाइड्रेट और स्मूद रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से रेडनेस और रेशैज भी कम होते हैं। 

मैग्नीशियम- Magnesium

मैग्नीशियम के सप्लीमेंट्स आप शाम के दौरान या सोने से पहले ले सकते हैं। ये सप्लीमेंट्स इंफ्लामेशन कम करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। ये एक्ने कम करने और स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। 

इस तरह से आप सप्लीमेंट्स के लिए टाइम फिक्स कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप कोई भी सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह के बिना न शुरू करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Ankur Sarin (@drankursarin_sarinskin)

Read Next

सिस्टिक एक्ने से राहत पाने के लिए जरूर पिएं ये सुपरड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version