What Happens To Body If You Eat Roti With Tea Everyday In Hindi: चाय के साथ रोटी खाना बहुत आम बात है। तमाम घरों में लोग सुबह के समय चाय और रोटी खाना पसंद करते हैं। इसे नाश्ते के तौर पर भी खाया जाता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे हैं, जो रोजाना चाय के साथ रोटी खाना पसंद करते हैं। अगर आप स्वास्थ्य को लेकर सजगह हैं, तो आपको यह सवाल परेशान कर सकता है कि क्या रोजाना चाय के साथ रोटी खाई जा सकती है? कहीं इसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर तो नहीं पड़ता है? यही नहीं, किस तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को चाय के साथ रोटी खाने से बचना चाहिए? इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।
क्या रोजाना चाय के साथ रोटी खाई जा सकती है?- Can We Eat Roti With Tea Everyday In Hindi
इस सवाल पर डाइटीशियन दिव्या गांधी का कहना है, "अगर आप रोज चाय के साथ रोटी खाते हैं, तो इसका नेगेटिव या पोजिटिव दोनों तरह से असर पड़ सकता है। असल में यह बात आपके स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है कि आपको रोज चाय के साथ रोटी खानी चाहिए या नहीं। हालांकि, रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासकर अगर आप रोटी बनाने के लिए अलग-अलत तरह के अनाज का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। आमतौर पर हमारे यहां ज्यादातर घर में लंच या डिनर के समय रोटी खाने का चलन है। रोटी को सब्जी या दाल के साथ नियमित रूप से खाया जाता है। जहां तक चाय के साथ रोटी खाने की बात है, तो आपको गौर करना चाहिए कि आपका स्वास्थ्य कैसा है और इससे आपकी पाचन क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।"
इसे भी पढ़ें: नाश्ते में चाय के साथ टोस्ट खाने के हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
चाय के साथ रोटी खाने का सकारात्मक प्रभाव- Positive Effects Of Eat Roti With Tea Everyday In Hindi
पोषक तत्वों से भरपूरः रोटी में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कुछ विटामिन और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। सुबह-सुबह रोटी का सेवन करने से आप दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं और यह पाचन संबंधी समस्याओं को सुधारने में भी मदद करता है।
हाइड्रेशनः बॉडी हाइड्रेट रखने के लिए लिक्विड डाइट का लेना बहुत जरूरी है। चाय पीने से बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बहुत ज्यादा मात्रा में चाय पीना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना रोटी खाने के नुकसान हो सकते हैं? जानें क्या कहते हैं न्यूट्रिशनिस्ट
चाय के साथ रोटी खाने का सकारात्मक प्रभाव नेगेटिव इफेक्ट- Negative Effects Of Eat Roti With Tea Everyday In Hindi
कैलोरी का सेवनः चाय के साथ रोटी खाने वाले अक्सर काफी ज्यादरा मात्रा में कैलोरी का सेवन कर बैठते हैं। दरअसल, कुछ लोग काफी मीठी चाय पीना पसंद करते हैं। इसमें होई कैलोरी होती है। इसलिए, चाय-रोटी का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
न्यूट्रिएंट्स की कमीः अगर आप रोजाना चाय के साथ रोटी खाते हैं, तो शरीर में कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए, जरूरी है कि चाय के साथ रोटी के अलावा नाश्ते में अलग-अलग किस्म के खाने की चीजें शामिल करें।
नींद का प्रभावित होनाः अगर आप रोज और काफी ज्यादा मात्रा में चाय के साथ रोटी खाते हैं, तो आपकी यह आदत नींद में खलल डाल सकती है। चाय में काफी मात्रा में कैफीन हेता है, और चीनी का भी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। रोजाना चाय-रोटी खाने से हृदय गति पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
पाचन संबंधी समस्याएंः अगर आप चाय के साथ जो रोटी खा रहे हैं, वह अनाज की नहीं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
image credit: freepik