Expert

एनर्जी और इम्‍यून‍िटी बढ़ाता है रामबुतान, एक्‍सपर्ट से जानें इस फल के पोषक तत्‍व और खाने का सही तरीका

Rambutan Benefits: रामबुतान फल का सेवन करने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है। जानें सेवन का सही तरीका। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एनर्जी और इम्‍यून‍िटी बढ़ाता है रामबुतान, एक्‍सपर्ट से जानें इस फल के पोषक तत्‍व और खाने का सही तरीका


Rambutan Benefits: रामबुतान फल खाना सेहत के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। रामबुतान फल का सेवन करने से पाचन क्र‍िया दुरुस्‍त रहती है। शरीर की इम्‍यून‍िटी मजबूत करने के ल‍िए इस फल का सेवन फायदेमंद होता है। जो लोग जल्‍दी-जल्‍दी बीमार हो जाते हैं, उन्‍हें इस फल का सेवन करना चाह‍िए। इस फल को खाने से कमजोरी भी दूर होती है। रामबुतान फल, कार्ब्स का अच्‍छा सोर्स है, इसे खाकर आपको शरीर में ऊर्जा महसूस होगी। इस फल के फायदे अनग‍िनत हैं। फल को स्‍क‍िन और बालों की सेहत के ल‍िए भी फायदेमंद माना जाता है। आगे जानेंगे रामबुतान फल में मौजूद पोषक तत्‍व और इसे खाने का सही तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन Sanah Gill से बात की। 

rambutan fruit benefits 

रामबुतान फल क्‍या होता है?- What is Rambutan Fruit  

रामबुतान कांटों की परत से ढका एक फल है। रामबुतान फल का स्‍वाद हल्‍का मीठा और खट्टा होता है। इस फल की बाहरी परत रेशे और कांटे जैसी होती है। रामबुतान द‍िखने में लीची के आकार का होता है। यह अंडाकार फल देश के दक्ष‍िणी राज्‍यों जैसे तम‍िलनाडु, केरल और कर्नाटक में पाया जाता है। इस फल का गूदा ही नहीं बल्‍क‍ि‍ बीज, छिलके, पेड़ की छाल और पत्ते भी शरीर के ल‍िए लाभदायक होते हैं। आपको बता दें क‍ि यह फल केवल बरसात में ही खाने को म‍िलता है। 2 से 3 महीने बाजारों में ब‍िकने वाला यह फल सेहत के ल‍िए फायेदमंद माना जाता है।

रामबुतान फल में मौजूद पोषक तत्‍व- Rambutan Fruit Nutrients  

इस फल की म‍िठास और हल्‍के खट्टे सवाद को लोग खूब चाव से खाते हैं। यह फल पोषक तत्‍वों का भंडार है। रामबुतान फल में कई पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। जैसे- प्रोटीन, फाइबर, कैल्‍श‍ियम, फास्‍फोरस, आयरन, कॉपर, ज‍िंक, मैगनीज, न‍ियास‍िन और राइबोफ्लेव‍िन आद‍ि। यह फल जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर भी माना जाता है। रामबुतान में व‍िटाम‍िन-सी भी पाया जाता है। व‍िटाम‍िन-सी का सेवन करने से शरीर बीमार‍ियों से दूर होता है। हड्ड‍ियों को मजबूती देने और हार्ट को हेल्‍दी रखने के ल‍िए इस फल का सेवन कर सकते हैं। रामबुतान फल एंटी-डायब‍िट‍िक और एंटी-एलर्जि‍क माना जाता है। आपको बता दें क‍ि 100 ग्राम रामबुतान में करीब 84 कैलोरीज पाई जाती हैं। 100 ग्राम फल में 40 प्रत‍िशत व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है। वहीं लगभग 28 प्रत‍िशत आयरन पाया जाता है।   

शरीर के ल‍िए रामबुतान फल के फायदे- Rambutan Fruit Benefits 

rambutan fruit ke fayde

  • रामबुतान फल का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत म‍िलती है।
  • डायब‍िटीज को कंट्रोल करने के ल‍िए इस फल का सेवन कर सकते हैं।
  • रामबुतान के छिलके के अर्क में प्रचुर मात्रा में फेनोलिक नामक कंपाउंड पाया जाता है। यह हड्ड‍ियों को मजबूती प्रदान करता है।    
  • रामबुतान के छिलके के अर्क में पॉलीफेनोल पाया जाता है। यह एंटी-ओबेसिटी एजेंट की तरह काम करता है।
  • रामबुतान फल में  इनसॉल्युबल फाइबर पाया जाता है। इससे कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है।

रामबुतान फल का सेवन कैसे करते हैं?- How to Eat Rambutan Fruit

  • रामबुतान फल को छीलने के बाद सलाद, स्‍मूदी में डालकर खा सकते हैं या गूदे का सेवन भी कर सकते हैं। 
  • रामबुतान फल का सेवन सुबह और शाम दोनों समय क‍िया जा सकता है।
  • रामबुतान फल को स्‍टोर करने के ल‍िए साफ पानी का इस्‍तेमाल करें या फ्र‍िज में रख सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- कई समस्याओं के लिए रामबाण से कम नहीं है रामबुतान फल, जानें इसके अद्भुत फायदे

रामबुतान फल के नुकसान- Rambutan Fruit Side Effects 

  • रामबुतान फल में व‍िटाम‍िन-सी होता है। व‍िटाम‍िन-सी का ज्‍यादा सेवन करने से पेट दर्द और दस्‍त की श‍िकायत हो सकती है।
  • रामबुतान फल में पोटेश‍ियम होता है। इसके ज्‍यादा सेवन से उल्‍टी और डायरया जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पिएं इन फल और सब्जियों के जूस, जल्दी दिखेगा असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version