कई समस्याओं के लिए रामबाण से कम नहीं है रामबुतान फल, जानें इसके अद्भुत फायदे

निपाह वायरस की खबरों के चलते रामबुतान फल चर्चा में बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह फल कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी हो सकता है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
कई समस्याओं के लिए रामबाण से कम नहीं है रामबुतान फल, जानें इसके अद्भुत फायदे


Health Benefits of Rambutan Fruit: पिछले दिनों निपाह वायरस के कई मामले सामने से देश में इसका कहर बन गया है। निपाह वायरस के पहले मामले का कारण रामबुतान फल को बताया गया था। हालांकि इस बात को लेकर कोई भी ठोस सबूत अब तक सामने नहीं आया है, जिसके तहत ओनलीमायहेल्थ इस बात की पुष्टि नहीं करता है। फल हमारी प्रकृति की सबसे खूबसूरत देन हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देते हैं। इसी तरह रामबुतान फल को भी कई स्वास्थ्य समस्याओं के का रामबाण माना जाता है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इसके फायदे।

rambutan benefits

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है रामबुतान फल- Nutritional value of  Rambutan fruit

रामबुतान फल में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन और पोटेशियम भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने कर लिए आवश्यक माने जाते हैं, जिससे इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

सेहत के लिए रामबुतान फल के फायदे- Health Benefits of Rambutan Fruit

हड्डियों के लिए फायदेमंद

इस फल के छिलकों में भरपूर मात्रा में फेलोनिक नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों को स्वास्थ्य बनाने कर साथ इसके घनत्व में वृद्धि करने में भी मदद करता है। इसलिए एक्सपर्ट यह फल खाने की सलाह देते हैं। 

पाचन तंत्र स्वस्थ बनाए रखे

रामबुतान फल में पाए जाने वाले आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाचन स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। यह अपच की समस्या से राहत देने और पाचन में सुधार करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

वेट मेंटेन रखने में मददगार

अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ऐसे में यह फल फायदेमंद हो सकता है। रामबुतान फल के छिलकों में पॉलीफेनोल कंपाउंड पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए एंटी-ओबेसिटी एजेंट की तरह काम करते हैं। इसमें कैलोरी कम होने के साथ हाई फाइबर पाया जाता है, जो वजन कंट्रोल में रखने में मददगार हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- केरल में 'निपाह वायरस' फैलने का कारण हो सकता है रामबुतान फल, 8 मरीजों में दिखे लक्षण, भेजे गए सैंपल

इम्यूनिटी बनाए रखे

रामबुतान फल में विटामिन-ए पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अन्य आवश्यक गुण बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़े- 10 पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट, जो हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और बनाने में आसान

त्वचा और बालों पर असरदार 

त्वचा और बालों के लिए भी रामबुतान फल फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मददगार हो सकते हैं। 

सेहत के इन खास फायदो के लिए आप रामबुतान फल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर इस लेख में दी गई जानकारी फायदेमंद लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। 

 

Read Next

क्या रोजाना रोटी खाने के नुकसान हो सकते हैं? जानें क्या कहते हैं न्यूट्रिशनिस्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version