Doctor Verified

अगर पेट रोज साफ नहीं होता है तो शरीर में क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग रोज पेट के ठीक से साफ होने से न होने की समस्याओं से परेशान रहते हैं। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
अगर पेट रोज साफ नहीं होता है तो शरीर में क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें


What Happens If Your Stomach Is Not Cleaned Every Day In Hindi: अक्सर अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल के के कारण ज्यादातर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसके कारण कई बार लोगों की पेट ठीक से साफ भी नहीं हो पाता है। इसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानें अगर पेट रोज साफ नहीं होता है तो शरीर में क्या होगा?

पेट के रोज साफ न होने पर क्या होता है? - What Happens If The Stomach Is Not Cleaned Every Day?

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज के अनुसार, पेट का साफ होने हमारे पाचन तंत्र के लिए जरूरी है क्योंकि इससे पेट में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने और वेस्ट प्रोडक्ट को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए फाइबर युक्त डाइट लें, शरीर को हाइड्रेट रखें, प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें, पर्याप्त नींद लें और नियमित एक्सरसाइज करें।

पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा

पेट के ठीक से साफ न होने के कारण शरीर से वेस्ट बाहर नहीं निकल पाता है। इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है, जिसके कारण लोगों को कब्ज, अपच, पेट में दर्द होने, ब्लोटिंग होने, थकान कमजोरी होने और चक्कर आने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: क्या पेट के कीड़े मल में खून का कारण बनते हैं? डॉक्टर से जानें


what happens if your stomach is not cleaned every day in hindi 01 (5)

इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या

पेट के ठीक से साफ न होने के कारण लोगों को शरीर की इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को चिड़चिड़ापन होने और हल्की फिजिकल एक्टिविटीज को करने पर थकान होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कमजोरी होने

पेट के ठीक से साफ न होने के कारण अक्सर लोगों के शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है, जिसके कारण लोगों के कमजोरी होने और थकान होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

 

इसे भी पढ़ें: शरीर का फैट कम करने से लेकर कई समस्याओं में फायदेमंद है शीशम, जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं होने

पेट के अच्छे से साफ न होने के कारण लोगों को कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच होने जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण पाचन प्रक्रिया के खराब होने की समस्या भी हो सकती है।  

शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने

पेट के ठीक से साफ न होने के कारण लोगों के शरीर से वेस्ट बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसके कारण लोगों के शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने की समस्या होती है, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं।

निष्कर्ष

पेट के ठीक से साफ न होने के कारण लोगों को कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्या होने, इम्यूनिटी के कमजोर होने, पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा आने, शरीर में कमजोरी आने और शरीर में टॉक्सिन्स के बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे राहत के लिए फाइबर युक्त डाइट लें, शरीर को हाइड्रेट रखें, पर्याप्त नींद लें, नियमित एक्सरसाइज करें और प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचें। ध्यान रहे, लंबे समय तक पेट के ठीक से साफ न होने की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और इस समस्या को नजरअंदाज न करें। इसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या सूखी आंखें अंधेपन का कारण बन सकती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS