Expert

सावन में बीमारियों से बचना है? इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

सावन के महीने में सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपके शरीर की इम्यूनिटी अच्छी हो। यहां जानिए, इम्यूनिटी बूस्टर फूड (how to boost immune system naturally) क्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
सावन में बीमारियों से बचना है? इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें


सावन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं? - which foods increase immunity power

1. नींबू का रस

नींबू का रस विटामिन C का एक अच्छा सोर्स है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नींबू का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी बनाए रखता है। सावन के दौरान एक गिलास गुनगुने पानी में ताजे नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। आप इस नींबू के पानी में शहद (nimbu se immunity kaise badhaye) भी मिला सकते हैं। नींबू पानी में थोड़ा शहद मिलाकर पीने से भी लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं गिलोय का काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और फायदे

2. तुलसी

एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर तुलसी के पत्ते संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। तुलसी के पत्ते इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। ताजे तुलसी के पत्तों का सेवन चबाकर किया जा सकता है। इसके अलावा आप तुलसी के पत्तों की चाय भी पी सकते हैं। तुलसी की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में तुलसी की कुछ पत्तियों को डालकर उबालें और फिर इसे कप में निकालकर (how to use tulsi for cold and cough) गुनगुना पिएं।

3. हल्दी दूध

एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। एक गिलास गर्म दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। आप हल्दी दूध में थोड़ा शहद मिलाकर स्वाद भी बढ़ा सकते हैं।

milk

इसे भी पढ़ें: ऑटोइम्यून बीमारियों को क्या ट्रिगर करता है? एक्सपर्ट से जानें किन चीजों से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

4. फल और सब्जियां

ताजे फल और सब्जियां विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत (immunity ke liye kya karen) बनाते हैं। इनमें फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। रोजाना अपनी डाइट में अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां शामिल करें। फल और सब्जियों का सेवन सलाद, स्मूदी और जूस के रूप कर सकते हैं।

5. लहसुन और अदरक

लहसुन एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है और इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ हार्ट हल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। लहसुन का सेवन सब्जी और सूप में किया जा सकता है। वहीं अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं और पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं। अदरक का सेवन चाय में या मसाले के रूप में किया जा सकता है।

निष्कर्ष

सावन में बीमारियों से बचने के लिए केवल दवाइयों पर निर्भर रहना काफी नहीं है, बल्कि आपको अपने खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। नींबू का रस, तुलसी, हल्दी दूध, फल-सब्जियां, लहसुन और अदरक जैसे फूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप अपने शरीर की इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से बढ़ा (how to boost immune system naturally) सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सावन के मौसम में इम्यूनिटी क्यों कमजोर हो जाती है?

    सावन में वातावरण में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा ज्यादा हो जाता है। साथ ही, तापमान में उतार-चढ़ाव भी शरीर की इम्यूनिटी को प्रभावित करता है।
  • क्या नींबू पानी रोज सुबह पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है?

    हां, नींबू पानी विटामिन C का अच्छा सोर्स होता है जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
  • क्या हल्दी वाला दूध बच्चों को भी दिया जा सकता है?

    जी हां, लेकिन हल्दी की मात्रा बहुत कम रखें और डॉक्टर से सलाह लेकर दें, खासकर अगर बच्चा बहुत छोटा है।

 

 

 

Read Next

अंगूर V/s किशमिश: कौन ज्यादा ब्लड शुगर बढ़ा सकता है? डायबिटीज, पीसीओडी और शुगर सेंसिटिव लोग जरूर जानें

Disclaimer